बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान से लेकर अध्ययन सुमन तक बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो एक समय पर काफी फेमस थे और काम की भी इनके पास कोई कमी नहीं थी। हालांकि अब समय ऐसा आ गया है कि इन स्टार्स को काम के लिए बॉलीवुड डायरेक्टर के पास भटकना पड़ रहा है। आइए इन स्टार्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान को एक समय पर काफी बड़ा स्टार समझा जा रहा था, हालांकि अब उन्हें काफी समय बाद हीरामंडी में देखा गया। सीरीज में उन्हें 5 मिनट का भी स्क्रीनटाइम नहीं मिला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव को फिल्म विवाह (Vivah) और मैं हूं ना (Main Hoon Na) से काफी फेमस हो गई थीं, हालांकि इसके बाद अब ऐसा समय आ गया है कि उन्हें कोई काम देने के लिए तैयार ही नहीं है।
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन अपने समय पर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, हालांकि अब वह हीरामंडी में ही नजर आए थे, वो भी उनका रोल काफी कम था।
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को भी अब काफी कम काम ही मिल रहा है, हीरामंडी में उनका स्क्रीनटाइम टोटल 5 मिनट का भी नहीं था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी शादी के बाद से ज्यादा काम ऑफर नहीं हुआ है। अब तो काफी समय से एक्ट्रेस किसी फिल्म में भी नजर नहीं आई हैं।
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटी आथिया शेट्टी को भी अब फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है, एक्ट्रेस काफी समय से किसी फिल्म में नजर भी नहीं आई हैं।
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का डेब्यू काफी सुर्खियों में रहा था, हालांकि अब एक्टर को काम मिलना ही एकदम से बंद हो गया है, वह काफी कम ही फिल्मों में अब नजर आते हैं।