Tara Sutaria Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी लव-लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया का वीर पहाड़िया से अब ब्रेकअप हो गया है। दोनों का यह रिश्ता चंद महीने ही चल पाया। वीर पहाड़िया से पहले भी तारा सुतारिया ने इंडस्ट्री में मौजूद कई सेलेब्स संग इश्क लड़ाया था। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े नाम शामिल है, जो आपको हैरान कर देंगे। आइए डालें एक नजर...
करियर के शुरुआती दिनों में तारा सुतारिया ने कुछ समय के लिए अहान पांडे को भी डेट किया था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।
तारा सुतारिया की लव-लाइफ में ईशान खट्टर ने भी दस्तक दी थी। दोनों की जोड़ी एक समय फैन्स को पसंद आने लगी थी लेकिन इनका जल्द ही ब्रेकअप भी हो गया।
'मरजावां' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तारा सुतारिया के साथ काम किया था। इस मूवी को करते हुए दोनों की नजदीक आने की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि दोनों ने कभी भी यह कबूल नहीं किया था कि वो रिश्ते में रहे हैं।
अरुणोदय सिंह के साथ भी तारा सुतारिया का नाम जोड़ा गया था। हालांकि दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में कबूल नहीं किया था।
आदर जैन के साथ तारा सुतारिया का रिश्ता काफी लंबा था। लोगों को लगने लगा था कि ये कपल एक-दूसरे से शादी करेंगा लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया और लोगों का सपना टूट गया।
वीर पहाड़िया के साथ भी तारा सुतारिया का ब्रेकअप हो गया है। कुछ दिनों पहले ही इस कपल ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो गया है। यह खबर आग की तरह फैल रही है।