Swatantrya Veer Savarkar Screening Photos: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रणदीप हुड्डा जहां फिल्म में वीर सावरकर की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं अंकिता लोखंडे ने उसमें उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। बीते दिन 'स्वांत्र्य वीर सावरकर' की मुंबई में स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई सितारों ने भी शिरकत की। इस दौरान अभिषेक कुमार और खानजादी का भी री-यूनियन हुआ, जिसे देख उनके फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। तो चलिए एक नजर डालते हैं स्वातंत्र्य वीर सावकर की इन फोटोज पर-
अंकिता लोखंडे ने प्रिंटेड साड़ी पहनकर 'स्वांत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग पर शिरकत की। इस दौरान उनका लुक देखने लायक रहा।
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ स्क्रीनिंग पर जमकर पोज दिये। बता दें कि बिग बॉस 17 के बाद से ही दोनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं।
आयशा खान ने स्क्रीनिंग पर ब्लैक टॉप और डेनिम जींस में एंट्री की, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। बता दें कि आयशा खान को लेकर खबर थी कि वह अभिषेक कुमार को डेट कर रही हैं।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग पर समर्थ जुरेल भी नजर आए। इस दौरान वह अंकिता लोखंडे और विक्की जैन संग पोज देते दिखे, साथ ही उनके चेहरे पर चुलबुलापन देखने लायक रहा।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग पर ईशा मालवीय और आयशा खान भी पहुंचीं। दोनों विक्की जैन के साथ कैमरे के सामने मस्ती करती दिखीं।
ईशा मालवीय ने ट्रेडिशनल लुक में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग पर शिरकत की, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। बता दें कि ईशा इन दिनों म्यूजिक वीडियो पर ध्यान दे रही हैं।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्क्रीनिंग पर अभिषेक कुमार और खानजादी भी मिले। दोनों ने एक-दूजे को कसकर गले लगाया। उन्हें साथ देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर हो गई।
बता दें कि अभिषेक कुमार और खानजादी की दोस्ती 'बिग बॉस 17' से ही सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं स्क्रीनिंग पर दोनों को साथ देख फैंस बहुत खुश हुए।