तलाक ने कर दी इन 6 पतियों की जेब ढीली, एलिमनी में इन हसीनाओं ने ली मोटी रकम

Actresses Take Big Alimony: सुजैन खान से लेकर करिश्मा कपूर सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं मौजूद हैं, जिन्होंने अपने पति से तलाक लेकर एलिमनी के रूप में मोटी रकम वसूल की। इस लिस्ट को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 26 2025, 10:14 IST
तलाक के बाद इन हसीनाओं को मिली तगड़ी एलिमनी...Image Credit : Instagram01 / 08

तलाक के बाद इन हसीनाओं को मिली तगड़ी एलिमनी...

Actresses Take Big Alimony: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली की पर्सनल लाइफ इस समय चर्चा में बनी हुई है। सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस फाइल किया है। इतना ही नहीं सेलिना जेटली ने दायर याचिका में 10 लाख रुपये मंथली मेन्टेनेन्स और 100 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तलाक लेकर पतियों से तगड़ी एलिमनी वसूल की। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

रिया पिल्लईImage Credit : Instagram02 / 08

रिया पिल्लई

रिया पिल्लई ने संजय दत्त से शादी की थी। शादी होने के कुछ सालों बाद ही रिया पिल्लई और संजय दत्त का तलाक हो गया है। संजय दत्त से तलाक लेने के बाद रिया पिल्लई को 4 करोड़ रुपये एलिमनी मिली थी।

रीना दत्ताImage Credit : Instagram03 / 08

रीना दत्ता

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता रही थीं। कई सालों तक दोनों साथ और उसके बाद इन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। आमिर खान से तलाक लेकर रीना दत्ता को 50 करोड़ रुपये मिले थे।

अमृता सिंहImage Credit : Instagram04 / 08

अमृता सिंह

अमृता सिंह ने अपने से छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। अमृता और सैफ की उम्र में काफी फासला था। यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। सैफ अली खान से तलाक के बाद अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपये मिले थे। इतना ही नहीं अमृता को उनके बेटे के बड़े होने तक मंथली 1 लाख रुपये गुजारा भत्ता मिला।

करिश्मा कपूरImage Credit : Instagram05 / 08

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने भी बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। संजय कपूर से तलाक लेकर के बाद करिश्मा कपूर को एलिमनी के रूप में 70 करोड़ रुपये मिले थे।

सुजैन खानImage Credit : Instagram06 / 08

सुजैन खान

सुजैन खान ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से शादी की थी। बताया जाता है कि ऋतिक रोशन ने सुजैन को धोखा दिया, जिसके बाद इनका तलाक हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन से तलाक लेकर सुजैन खान को एलिमनी के रूप में 380 करोड़ रुपये मिले थे।

मलाइका अरोड़ाImage Credit : Instagram07 / 08

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों के तलाक ने फैन्स को भी हैरान कर दिया था। कहा जाता है कि अरबाज खान से तलाक लेने के लिए मलाइका अरोड़ा ने 15 करोड़ रुपये की मोटी एलिमनी ली थी।

सेलिना जेटलीImage Credit : Instagram08 / 08

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा के तहत केस फाइल किया है। एक्ट्रेस ने 10 लाख रुपये मंथली की डिमांड की है। साथ ही उन्होंने हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये मांगे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!