Sunny Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड में जख्मी शेर के नाम से मशहूर एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी शानदार लाइनअप को लेकर चर्चा में हैं। सनी पाजी के खाते में इस वक्त एक से बढ़कर एक मूवीज हैं, जो बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। लइस लिस्ट में रामायण जैसी बिग बजट मूवी से लेकर गदर 3 तक जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनका इंतजार फैंस लम्बे समय से कर रहे हैं। आइए आपको सनी पाजी की आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं:
टी-सीरीज के बैनर तले बन रही बॉर्डर 2 का इंतजार पूरा देश कर रहा है। इस फिल्म में सनी पाजी के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि जब गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, सिनेमाघर हिल उठेंगे।
फिल्म जाट की बम्पर सफलता के साथ ही सनी देओल ने जाट 2 का ऐलान कर दिया था। फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ का कारोबार किया था, जिसके बाद मेकर्स ने इस कैरेक्टर के साथ नई फिल्म का ऐलान कर दिया था।
सनी देओल और आमिर खान ने लाहौर 1947 के लिए कुछ वक्त पहले ही हाथ मिलाया था। खबरें हैं कि ये मूवी पूरी हो चुकी है और मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।
सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती 80 के दशक के सबसे बड़े स्टार्स हैं। ये चारों मिलकर बाप नाम की मूवी ला रहे हैं, जो एक एक्शन एंटरटेनर है।
गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद सनी पाजी और अनिल शर्मा ने मिलकर गदर 3 का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में भी सनी पाजी अपने फेमस किरदार तारा सिंह के रोल में दिखेंगे।
भारत की सबसे महंगी फिल्म रामायण में सनी देओल हनुमान के रूप में दिखेंगे। इस फिल्म के लिए सनी पाजी खास तैयारी कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि सनी पाजी हनुमान के रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
ऐसा नहीं है कि सनी पाजी सिर्फ मेगा बजट मूवीज ही कर रहे हैं। वो सफर नाम की फिल्म भी कर रहे हैं, जो सीमित बजट की मूवी है। इसमें दर्शकों को एक अच्छी कहानी देखने के लिए मिलेगी।
सनी पाजी ने कुछ समय पहले जोसेफ का हिन्दी रीमेक साइन किया था। इस फिल्म का नाम सूर्या रखा गया है। फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों सनी पाजी इसके क्लाइमैक्स में बिजी हैं।
सनी देओल की बढ़ती लोकप्रियता देखते हुए फरहान अख्तर ने भी उनके साथ हाथ मिलाया है। फरहान अख्तर और सनी देओल की एक्शन थ्रिलर कुछ ही समय में शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी पाजी स्टाइलिश एक्शन करते दिखेंगे।