Sunny Deol Biggest Grossers: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल बड़े पर्दे पर जब-जब जख्मी शेर बनकर लौटे हैं, तब-तब दर्शकों की लाइनें सिनेमाघरों के बाहर दिखाई दी हैं। बॉर्डर 2 के साथ भी यही नराजा देखने को मिल रहा है और सिनेमाघरों में सीटें नहीं मिल रही हैं। मात्र 4 दिनों के अंदर ही बॉर्डर 2 ने लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है और सनी पाजी की बिगेस्ट ग्रोसर्स में दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है। बॉर्डर 2 ने ये कारनामा जाट और गदर जैसी सुपरहिट फिल्मों को धूल चटाकर अपने नाम किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बॉर्डर 2 आने वाले दिनों में और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और लोगों को चौंकाएगी। आइए आपको सनी देओल की बिगेस्ट ग्रोसर्स की लिस्ट दिखाते हैं...
कुछ साल पहले रिलीज हुई गदर 2 ने ही सनी पाजी की किस्मत को पलटकर रख दिया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों को हिला दिया था और दर्शक ट्रैक्टर्स से थिएटर पहुंचे थे। फिल्म गदर 2 ने अपने खाते में 685 करोड़ रुपये जोड़े थे और सनी पाजी की बिगेस्ट ग्रोसर का खिताब अपने नाम किया था।
बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में अब तक केवल 4 दिन ही हुए हैं। फिल्म ने अब तक अपने खाते में 63.59 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ ये सनी देओल की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी बन चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बॉर्डर 2 आने वाले दिनों में गदर 2 के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।
सालों पहले रिलीज हुई सनी पाजी की गदर के नाम तीसरी बिगेस्ट ग्रोसर का खिताब है। ये अपने आपमें चौंकाने वाली बात है कि दो दशक पहले रिलीज हुई फिल्म अब तक सनी पाजी की बिगेस्ट ग्रोसर्स में शामिल हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में सनी पाजी को लेकर किस तरह की दीवानगी रही होगी।
गदर 2 के बाद सिनेमाघरों में सनी पाजी जाट नाम की मूवी लेकर आए थे, जिसने अच्छी कमाई की थी। फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और सनी पाजी की 100 करोड़ी मूवी में अपनी जगह बना ली थी। इसी के साथ ये सनी देओल की चौथी बिगेस्ट ग्रोसर बन गई थी।
सनी देओल ने सालों पहले अपने पापा धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ यमला पगला दीवाना नाम की फिल्म की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88.72 करोड़ रुपये कारोबार किया था। ये सनी पाजी की 5वीं बिगेस्ट ग्रोसर है।