Sikandar Cast Fees: रश्मिका से लेकर काजल सहित इन एक्टर्स को थमाई गई चिल्लर, Salman Khan की सैलरी खड़े कर देगी कान

Sikandar Cast And Their Salary: निर्माताओं ने सलमान खान को फिल्म 'सिकंदर' में कास्ट करने के लिए मुंहमांगी रकम दी है। हैरानी की बात यह है कि 'सिकंदर' के बाकी एक्टर्स को निर्माताओं ने चिल्लर थमाई है। देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 27 2025, 13:23 IST
जानिए 'सिकंदर' के एक्टर्स की कितनी है फीस...Image Credit : Instagram01 / 08

जानिए 'सिकंदर' के एक्टर्स की कितनी है फीस...

Sikandar Cast And Their Salary: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैन्स के बीच काफी बज है। निर्माताओं ने 'सिकंदर' के टीजर को जारी करने के लिए 27 फरवरी का दिन चुना है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कई साउथ और बॉलीवुड एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'सिकंदर' की स्टारकास्ट के साथ-साथ उनकी फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक्टर्स की फीस जानकर आपको हैरानी होने वाली है। डालें एक नजर...

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)Image Credit : Instagram02 / 08

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)

सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना को 5 करोड़ रुपये मिले हैं।

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)Image Credit : Instagram03 / 08

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)

सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल को भी अहम रोल ऑफर हुआ है। इस मूवी के लिए काजल अग्रवाल को लगभग 3 करोड़ फीस मिली है।

प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar)Image Credit : Instagram04 / 08

प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar)

'सिकंदर' में प्रतीक बब्बर की सैलरी 60 लाख रुपये है। 'सिकंदर' में प्रतीक को एक बहुत बड़ा रोल ऑफर हुआ है।

शर्मन जोशी (Sharman Joshi)Image Credit : Instagram05 / 08

शर्मन जोशी (Sharman Joshi)

सलमान खान की 'सिकंदर' में शर्मन जोशी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी के लिए मेकर्स ने उन्हें 75 लाख रुपये की बड़ी रकम दी है।

नवाब शाह (Nawab Shah)Image Credit : Instagram06 / 08

नवाब शाह (Nawab Shah)

बॉलीवुड अभिनेता नवाब शाह को भी 'सिकंदर' ऑफर हुई है। इस फिल्म के नवाब शाह को मेकर्स ने 30 लाख रुपये बतौर फीस दी है।

सत्यराज (Sathyaraj)Image Credit : Instagram07 / 08

सत्यराज (Sathyaraj)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सत्यराज भी 'सिकंदर' में लीड रोल के लिए कास्ट किए गए हैं। उन्हें 50 लाख रुपये ऑफर हुए हैं।

सलमान खान (Salman Khan)Image Credit : Instagram08 / 08

सलमान खान (Salman Khan)

निर्माताओं ने 'सिकंदर' करने के लिए सलमान खान को लगभग 120 करोड़ रुपये सैलरी दी है। इस फिल्म में सलमान खान को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!