Shaitaan Screening Photos Viral On Social Media: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वहीं इस बार अजय देवगन ने 'शैतान' के साथ बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री मारी है। उनके साथ-साथ फिल्म में आर माधवन, ज्योतिका सरवनन और जानकी बोदीवाला ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। 'शैतान' को लेकर लोगों में एक्साइटमें बहुत ज्यादा है। वहीं बीते दिन मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-
करण जौहर ने भी शैतान की स्क्रीनिंग पर शिरकत की। उन्होंने ब्लैक सूट पहन वहां एंट्री की। बता दें कि अजय देवगन और करण जौहर एक-दूजे के अच्छे दोस्त हैं।
कार्तिक आर्यन इस खास मौके पर व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए, जिसमें उनका लुक बेहद डैशिंग लगा। उन्होंने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं।
'शैतान' की स्क्रीनिंग पर सुनील ग्रोवर भी पहुंचे। बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
रवि दुबे भी 'शैतान' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। उन्होंने फंकी लुक में वहां पर शिरकत की। बता दें कि रवि दुबे टीवी एक्टर से अब प्रोड्यूसर बन चुके हैं।
अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ शैतान की स्क्रीनिंग पर आए। उन्होंने बेटे को पोज देने का तरीका भी सिखाया। अजय के बेटे को देख लोगों ने उन्हें 'मिनी काजोल' बताया।
गौहर खान रेड आउटफिट पहन 'शैतान' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। बता दें कि उन्होंने एक से एक पोज तो दिया ही। साथ ही पैपराजियों को तमीज से बात करने की भी सलाह दी।
ज्योतिका सरवनन अपने पति और सुपरस्टार सूर्या के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। बता दें कि मूवी में उन्होंने अजय देवगन की बीवी का रोल निभाया है।
आर माधवन ने ब्लैक आउटफिट में शैतान की स्क्रीनिंग पर एंट्री की। बता दें कि वह फिल्म में विलेन का रोल अदा करते नजर आएंगे।
अजय देवगन ने अपनी टीम के साथ भी शैतान की स्क्रीनिंग पर पोज दिया। हालांकि इस दौरान वह बेटे का भी खूब ख्याल रखते दिखे।