फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को इश्क की अधूरी दास्तां लिखने के लिए जाना जाता है। संजय लीला भंसाली ने अपनी लाइफ में अबतक कुछ गिनी-चुनी ही फिल्में की हैं। लेकिन उनकी सभी फिल्मों के अंत में हीरो और हीरोइन को अपना प्यार नहीं मिल पाता है। अगर आपको यकीन नहीं होता तो यहां देखें संजय भंसाली की फिल्मों की लिस्ट, जिसमें लिखी है प्यार की अधूरी कहानी।
1999 में आई इस रोमांटिक फिल्म ने दर्शकों के दिलों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के लिए अलग जगह बनाई थी। इसी फिल्म से संजय लीला भंसाली को अपना ब्रेक मिला था। फिल्म की कहानी बहुत प्यारी है लेकिन अंत में दोनों किरदारों का प्यार अधूरा ही रह जाता है।
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉलीवुड को आसमान की उच्चाईयों पर लाकर खड़ा कर दिया था। फिल्म ने एक तरह से इतिहास रच दिया था। इस फिल्म की एन्डिंग में भी देवदास और पारो का प्यार अधूरा ही रह जाता है।
रानी पद्मावत के जीवन पर बनी ये कहानी सबके दिल को छु गई थी। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में अपनी जान डाल दी थी। पद्मावत की एन्डिंग दर्द भरी थी, क्योंकि राजपूतों की हार में के बाद महारानी अपने आपको आग के हवाले कर देती है।
गोलियों की रासलीला राम लीला फिल्म ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के करियर में उड़ान भरी थी। फिल्म की कहानी कमाल की थी। आखिर में न् तो राम लीला का होता है और न ही लीला राम की। दोनों एक-दूसरे को गोली मार देते हैं।
वैसे तो यह फिल्म एक बायोपिक थी, लेकिन फिल्म में गंगुबाई के प्यार की कहानी भी दिखाई गई है। उसका पहला प्यार उसे बेच देता है और जब उसे दूसरी बार प्यार होता है वह उसे नहीं अपना पाती और उसकी शादी किसी और से करा देती है।
बाजीराव मस्तानी के जीवन की ये कहानी अंत में अधूरी रह जाती है। फिल्म की एन्डिंग में बाजीराव और मस्तानी का प्यार हार जाता है और दोनों अपनी जान दे देते हैं।