Vaastav Movie Cast Then And Now: 27 सालों में बूढ़े हो गए रघु भाई, एकदम बदल गया डेढ़ फुटिया का लुक

Vaastav Movie Cast Then And Now: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म वास्तव ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। फिल्म वास्तव के स्टार्स ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस खास रिपोर्ट में हम आपको फिल्म वास्तव के सितारों के बारे में बताने वाले हैं वो अब कहां और क्या कर रहे हैं।

Authored by: अभयUpdated Apr 8 2026, 17:01 IST
27 सालों में इतने बदल गए 'वास्तव' के सितारेImage Credit : IMDb/ Vaastav Movie01 / 08

27 सालों में इतने बदल गए 'वास्तव' के सितारे

Vaastav Cast Then And Now: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार संजय दत्त ने एक दौर में लगातार हिट फिल्म दी थी। संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर स्टाइल तक के दीवाने थे। लेकिन साल 1999 में आई फिल्म वास्तव ने सब बदल दिया था। संजय दत्त को फिल्म वास्तव के बाद एक नई पहचान मिली। संजय दत्त की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म वास्तव के सितारे अब कहां है और क्या कर रहे हैं।

संजय दत्त  (Sanjay Dutt)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie02 / 08

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फिल्म में रहु भाई को रोल निभाया था। संजय दत्त अब 66 साल के हो गए हैं और फिल्म दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं।

​नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie03 / 08

​नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar)

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने फिल्म में सोनिया का रोल निभाया था। नम्रता शिरोडकर ने शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अब 54 साल की हो गई हैं।

​संजय नार्वेकर (Sanjay Narvekar)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie04 / 08

​संजय नार्वेकर (Sanjay Narvekar)

एक्टर संजय नार्वेकर (Sanjay Narvekar) फिल्म में संजय दत्त के दोस्त डेढ़ फुटिया के रोल में नजर आए थे। संजय नार्वेकर 64 साल के हो गए हैं और बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं है।

​परेश रावल (Paresh Rawal)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie05 / 08

​परेश रावल (Paresh Rawal)

एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने फिल्म में सुलेमान भाई का रोल निभाया था। परेश रावल 70 साल की उम्र में भी बॉलीवुड में जलवा दिखा रहे हैं।

​रीमा लागू (Reema Lagoo)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie06 / 08

​रीमा लागू (Reema Lagoo)

एक्ट्रेस रीमा लागू (Reema Lagoo) ने फिल्म में संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था। रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं रही। साल 2017 में एक्ट्रेस का निधन हो गया था।

​आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie07 / 08

​आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi)

एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने फिल्म में विट्ठल काणिया का रोल निभाया था। आशीष विद्यार्थी अब 63 साल के हो गए हैं। फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रहे हैं।

​शिवाजी सतम (Shivaji Satam)Image Credit : IMDb/ Vaastav Movie08 / 08

​शिवाजी सतम (Shivaji Satam)

एक्टर शिवाजी सतम (Shivaji Satam) को फिल्म में संजय दत्त के पिता के रोल में देखा गया था। शिवाजी सतम अब 75 साल के हो गए हैं। शिवाजी सतम ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!