Hum Saath-Saath Hain Cast Then And Now: 26 सालों में इतनी बदल गईं नीलम की 'बेटी', दुनिया में नहीं रही प्रेम की 'मां'

Hum Saath-Saath Hain Cast Then And Now: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म हम हम साथ साथ हैं ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। अब इस खास रिपोर्ट में हम आपको फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म के सितारे अब क्या कर रहे हैं।

Authored by: अभयUpdated Nov 9 2025, 15:58 IST
इतने बदल गए 'हम साथ-साथ हैं' के सितारे, देखें फोटोजImage Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb01 / 10

इतने बदल गए 'हम साथ-साथ हैं' के सितारे, देखें फोटोज

'हम साथ-साथ हैं' (Hum Saath-Saath Hain) तो बॉलीवुड की वो फैमिली ड्रामा है जिसे बार-बार देखने पर भी मन नहीं भरता है। साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। 26 सालों में इस फिल्म के सितारे कितने बदल गए और अब क्या करते हैं ये सवाल तो आपके मन भी उठ रहा होगा। तो चलिए जानते हैं इस खास रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि फिल्म हम साथ-साथ हैं के सितारे अब कहां और कितने साल के हो गए हैं।

नीलम कोठारी (Neelam Kothari)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb02 / 10

नीलम कोठारी (Neelam Kothari)

एक्ट्रेस नीलम कोठारी (Neelam Kothari) ने फिल्म में संगीता का रोल निभाया था। अब एक्ट्रेस 56 साल की हो गई हैं। नीलम अब भी काफी एक्टिव है।

​तब्बू (Tabu)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb03 / 10

​तब्बू (Tabu)

एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) ने फिल्म में साधना शर्मा का रोल निभाया था। एक्ट्रेस 54 साल की हो गई है। तब्बू का अब भी बॉलीवुड में जलवा कायम है।

​करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb04 / 10

​करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने फिल्म में सपना का रोल किरदार निभाया था। 51 साल की करिश्मा कपूर फिल्मों और सीरीज में नजर आती हैं।

​जोया अफरोज (Zoya Afroz)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb05 / 10

​जोया अफरोज (Zoya Afroz)

फिल्म में राधिका का किरदार निभाने वाली जोया अफरोज (Zoya Afroz) अब 31 साल की हो गई हैं। अब वो मॉडलिंग में हाथ आजमा रही हैं।

मोहनिश बहल (Mohnish Bahl)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb06 / 10

मोहनिश बहल (Mohnish Bahl)

मोहनिश बहल (Mohnish Bahl) ने फिल्म में विवेक का किरदार निभाया था। मोहनिश बहल अब 64 साल के हो गए हैं। मोहनिश बहल अब भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं।

रीमा लागू (Reema Lagoo)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb07 / 10

रीमा लागू (Reema Lagoo)

फिल्म में ममता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रीमा लागू (Reema Lagoo) अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में एक्ट्रेस का निधन हो गया था।

​सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb08 / 10

​सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)

फिल्म में प्रीति का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) अब 50 साल की हो गई हैं। अब भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं।

​सैफ अली खान (Saif Ali Khan)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb09 / 10

​सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने फिल्म में विनोद का रोल निभाया था। अब एक्टर 55 साल के हो गए हैं। सैफ अली खान एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान (Salman Khan)Image Credit : Hum saath saath hain Movie/ IMDb10 / 10

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म में प्रेम का किरदार निभाया था। सलमान खान 59 साल के हो गए हैं। सलमान अपनी अपकमिंग फिल्मों से कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!