उम्र का तकाजा भूल इन 9 TV हसीनाओं ने छोटे एक्टर संग लड़ाया इश्क, पैसे के चक्कर में नहीं रखा जरा भी लिहाज

TV Actresses Romance With Younger Actor On Screen: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो पर्दे पर अपने से छोटी उम्र के एक्टर संग रोमांस कर चुकी हैं। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर संगीता घोष तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 13 2024, 15:44 IST
उम्र का तकाजा भूल इन 9 TV हसीनाओं ने छोटे एक्टर संग लड़ाया इश्क, पैसे के चक्कर में नहीं रखा जरा भी लिहाजImage Credit : Instagram01 / 10

उम्र का तकाजा भूल इन 9 TV हसीनाओं ने छोटे एक्टर संग लड़ाया इश्क, पैसे के चक्कर में नहीं रखा जरा भी लिहाज

TV Actresses Romance With Younger Actor On Screen: टीवी की दुनिया में ये तो कई बार देखने को मिला है कि एक एक्ट्रेस ने अपने से दोगुने उम्र के एक्टर संग पर्दे पर रोमांस किया हो। लेकिन टीवी की ही कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने से छोटे उम्र के एक्टर संग पर्दे पर इश्क लड़ाया। इस लिस्ट में 'अनुपमा' की रुपाली गांगुली से लेकर 'नागिन 6' की तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है। हालांकि कुछ की जोड़ी पर्दे पर जहां खूब जमी तो वहीं कुछ ट्रोल्स का भी शिकार हुईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-

तेजस्वी प्रकाशImage Credit : Instagram02 / 10

तेजस्वी प्रकाश

'पहरेदार पिया की' में तेजस्वी प्रकाश ने उम्र में छोटे ही नहीं बल्कि एक बच्चे के साथ पर्दे पर रोमांस किया था। इस सीरियल को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था, जिसके बाद इसकी कास्ट ही बदल दी गई।

श्वेता तिवारीImage Credit : Instagram03 / 10

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने सीरीज 'हम तुम और देम' में 4 साल छोटे अक्षय ओबरॉय संग इश्क लड़ाया था। दोनों ने जमकर रोमांटिक सीन भी दिये थे, जिसे देख लोग हैरान रह गए।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Instagram04 / 10

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

रुपाली गांगुली 'अनुपमा' में गौरव खन्ना संग रोमांस करती नजर आ रही हैं। गौरव उम्र में भले ही रुपाली से छोटे हैं, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होती है।

रश्मि देसाई (Rashami Desai)Image Credit : Instagram05 / 10

रश्मि देसाई (Rashami Desai)

रश्मि देसाई ने छोटे पर्दे पर 11 साल छोटे एक्टर संग रोमांस किया था। दरअसल, वह लक्ष्य लालवानी के साथ दिखाई दी थीं। इस शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)Image Credit : Instagram06 / 10

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

जेनिफर विंगेट ने 'बेहद 2' में अपने से छोटे एक्टर यानी शिविन नारंग संग रोमांस फरमाया था। यूं तो ये शो अच्छा चल रहा था, लेकिन 'कोविड-19' के कारण शो बंद करना पड़ा।

सुहासी धामी (Suhasi Dhami)Image Credit : Instagram07 / 10

सुहासी धामी (Suhasi Dhami)

सुहासी धामी ने छोटे पर्दे पर 4 साल छोटे करण जोटवानी संग इश्क लड़ाया था। दोनों सीरियल 'आपके आ जाने से' में नजर आए थे।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)Image Credit : Instagram08 / 10

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

करिश्मा तन्ना 'नागिन 3' में अहम भूमिका अदा करती नजर आई थीं। सीरियल का कुछ हिस्सा ऐसा भी था, जहां करिश्मा ने 5 साल छोटे पर्ल वी पुरी संग इश्क लड़ाया था।

शेफाली शाह (Shefali Shah)Image Credit : Instagram09 / 10

शेफाली शाह (Shefali Shah)

शेफाली शाह को फिल्म 'डार्लिंग्स' में अपने से 20 साल छोटे एक्टर संग रोमांस करते देखा गया था। एक्ट्रेस ने मूवी में इंटीमेट सीन भी दिया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

संगीता घोष (Sangeeta Ghosh)Image Credit : Instagram10 / 10

संगीता घोष (Sangeeta Ghosh)

संगीता घोष ने 'स्वर्ण घर' में अपने से 8 साल छोटे एक्टर अजय चौधरी संग रोमांस फरमाया। दोनों की जोड़ी तो लोगों को खूब जची। लेकिन सीरियल के ही कुछ सीन के कारण संगीता घोष और अजय चौधरी जमकर ट्रोल हुए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!