Salman Khan की फिल्में फ्लॉप कराकर चलती बनीं ये हसीनाएं, कमाई देख निर्माताओं की निकलीं चीखें

Actresses Who Gave Flop Movies With Salman Khan: रश्मिका मंदाना से लेकर पूजा हेगड़े सहित कई हसीनाएं सलमान खान की बिग बजट मूवीज को फ्लॉप कराकर चलती बनीं। इस लिस्ट को देखकर आपको हैरानी होने वाली है।

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 7 2025, 13:38 IST
सलमान खान संग कई फ्लॉप्स दे चुकी हैं ये हसीनाएं...Image Credit : Instagram01 / 07

सलमान खान संग कई फ्लॉप्स दे चुकी हैं ये हसीनाएं...

Actresses Who Gave Flop Movies With Salman Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' ने निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए स्ट्रगल कर रही है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

दिशा पाटनीImage Credit : Instagram02 / 07

दिशा पाटनी

सलमान खान की मूवी 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का हिस्सा दिशा पाटनी थीं। लोगों को लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी लेकिन यह फ्लॉप साबित हुई।

महिमा मकवानाImage Credit : Instagram03 / 07

महिमा मकवाना

महिमा मकवाना को सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था। इस फिल्म में आयुष शर्मा अहम रोल में नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

पूजा हेगड़ेImage Credit : Instagram04 / 07

पूजा हेगड़े

सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई थी। पूजा हेगड़े और सलमान खान की फ्रेश जोड़ी भी इस मूवी को हिट नहीं करा पाई थी।

साई मांजरेकरImage Credit : Instagram05 / 07

साई मांजरेकर

'दबंग 3' से साई मांजरेकर ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। 'दबंग' फ्रेंचाइजी की बीती दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी लेकिन तीसरे पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी थी।

काजल अग्रवालImage Credit : Instagram06 / 07

काजल अग्रवाल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को हिट कराने में नाकाम रही हैं।

रश्मिका मंदानाImage Credit : Instagram07 / 07

रश्मिका मंदाना

सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को ऑडियंस का भरपूर प्यार नहीं मिला।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!