Ranveer Singh's Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हो गई है। इस ट्रेलर की रिलीज के साथ मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'धुरंधर 2' का बज देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ देगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। इस मूवी ने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'बाहुबली 2' अपने टाइम की ब्लॉकबस्टर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ना इतना आसान नहीं होगा। इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। 'धुरंधर ' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 से 1400 करोड़ रुपये के बीच का बिजनेस किया था।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने भी शानदार कलेक्शन किया था। यह फिल्म दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर लोगों के अंदर काफी बज है। 'धुरंधर 2' इस लिस्ट में मौजूद सभी फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर सकती है।