रणवीर सिंह ने दो साल बाद बड़े परदे पर धुरंधर से एंट्री ली है। यह एंट्री ऐसी दमदार निकलेगी किसी को यकीन नहीं था। इस फिल्म ने एक हफ्ते में ही दिखा दिया कि मेहनत का फल हमेशा कमाल का ही होता है। रणवीर सिंह की धुरंधर उनकी अबतक की बेस्ट फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, पद्मावत जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर की आंधी सिनेमाघरों में तूफान लेकर आ गई है। यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। धुरंधर को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया। इसने 7 दिनों में 218 करोड़ का दमदार कलेक्शन कर दिखाया है।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिला था। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग जनता को खूब पसंद आई थी । इस फिल्म ने एक हफ्ते में 73.33 करोड़ की कमाई की थी। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 153.60 करोड़ था।
क्रिकेट के बादशाह कपिल देव के जीवन पर बनी रणवीर सिंह की यह मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। फिल्म की स्टोरीलाइन काफी अच्छी थी। हालांकि इसने एक हफ्ते में केवल 71 करोड़ का कारोबार किया था।
रणवीर सिंह के करियर की यह बेहतरीन फिल्म थी। रणवीर के साथ फिल्म में अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। हालांकि गुंडे फिल्म खासा कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म ने कुल 109 करोड़ का कलेक्शन किया था।
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी का जबरदस्त हाइप देखने को मिला था। फिल्म को जनता ने प्यार दिया पर यह खासा कमाई नहीं कर पाई थी। बाजीराव मस्तानी ने एक हफ्ते में 86 करोड़ का कलेक्शन किया था।
रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टार मूवी गली बॉय ने एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म की लाइफटाइम कमाई 140 करोड़ थी/
पुलिस ऑफिसर के किरदार में रणवीर सिंह ने गर्दा उड़ा दिया था। यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने एक हफ्ते में 150 करोड़ की बम्पर कमाई की थी। रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान लीड रोल में थी।
साल 2018 में आई रणवीर सिंह की पद्मावत ने सिनेमाघरों में हंगामा मचा दिया था। दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टार मूवी में रणवीर सिंह ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 114 करोड़ का बिजनेस किया था।