2026 की दूसरी छमाही में धमाका करेंगी ये 6 भारतीय फिल्में, IMDb ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

Most Anticipated Indian Films: रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' से लेकर पंकज त्रिपाठी और अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' सहित 2026 की दूसरी छमाही में इन फिल्मों का फैन्स को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 1 2026, 10:10 IST
2026 की दूसरी छमाही में धमाका करेंगी ये 6 भारतीय फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

2026 की दूसरी छमाही में धमाका करेंगी ये 6 भारतीय फिल्में...

Most Anticipated Indian Films: साल 2026 को 6 महीने बीत चुके हैं। शुरुआती 6 महीनों में अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज होने जा रहीं 5 मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती दिखाई दें। तो चलिए देखते हैं, IMDb के मुताबिक इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1)Image Credit : Instagram02 / 07

रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की पौराणिक महागाथा 'रामायण: पार्ट 1' को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है। इसके विजुअल इफेक्ट्स का काम ऑस्कर-विजेता VFX स्टूडियो DNEG संभाल रहा है। यह 2026 की मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक कर रहे है।

अल्फा (Alpha)Image Credit : Instagram03 / 07

अल्फा (Alpha)

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शिव रवैल द्वारा इसका निर्देशन किया गया है और कहानी उदय चोपड़ा की है। इस मूवी में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

टॉक्सिक (Toxic)Image Credit : Instagram04 / 07

टॉक्सिक (Toxic)

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही यश की 'टॉक्सिक' के टीजर ने फैन्स के अंदर इसे देखने की बेताबी बढ़ा दी है। इस मूवी में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

किंग (King)Image Credit : Instagram05 / 07

किंग (King)

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी में शाहरुख खान को पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie)Image Credit : Instagram06 / 07

मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie)

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, जीतेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया है। इस मूवी को 4 सितंबर के दिन रिलीज किया जाएगा।

ईथा (Eetha)Image Credit : Instagram07 / 07

ईथा (Eetha)

यह म्यूजिकल बायोपिक मशहूर लोक कलाकार विठाबाई के जीवन पर आधारित है। इसमें 1940 से 1990 तक विठाबाई के सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म में विठाबाई का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही हैं। यह मूवी 28 अगस्त को रिलीज होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!