हिन्दी सिनेमा का इतिहास गढ़ने जा रही हैं ये 8 फिल्में, सोने के पन्नों पर हमेशा के लिए लिख दिया जाएगा इन जाबाज़ों का नाम

सिनेमा को दुनिया का आईना कहा जाता है और जब भी सिनेमा में कोई बदलाव आता है लोगों के जीवन पर इसका असर जरूर दिखाई देता है। वैसे तो हिन्दी सिनेमा पुरी तरीके से विकास कर रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह पुरी तरह से बदलने वाला है। हमारे पास इसका सबूत है क्योंकि आने वाली ये 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख देंगी।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jul 8 2025, 13:13 IST
इन फिल्मों को है सबको इंतजार Image Credit : IMDB01 / 08

इन फिल्मों को है सबको इंतजार

हिन्दी फिल्मों के लोग दीवाने हैं और जब कोई नई फिल्म सिनेमा का हिस्सा बनती है । वह लोगों में उत्साह को ऊपर तक भर देती है। बॉलीवुड की आने वाली ये फिल्में जिसपर मेकर्स ने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी लगा रखी है, यह इतिहास बदलने की तैयारी कर रही है। ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो आने वाले दो सालों में रिलीज होंगी और बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा देंगी। इन फिल्मों का तो पूरे देश को इंतजार है। ( IMDB)

लव एंड वॉर Image Credit : IMDB02 / 08

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के लिए निर्माता ने आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल जैसी स्टारकास्ट को चुना है जो एक बड़े लेवल पर काम करने वाले हैं। फिल्म में दमदार चॉइस की वजह से इसपर दर्शकों का विश्वास है कि यह कुछ अलग हटकर करने वाली है।( Reddit)

स्पिरिट Image Credit : IMDB03 / 08

स्पिरिट

प्रभास की फिल्म स्पिरिट रिलीज से पहले ही इतनी वायरल हो गई है कि दर्शक इसकी कहानी और कान्सेप्ट को जानने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं जिस वजह से इसमें कुछ बड़ा होने की उम्मीद है। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करना था जिसे बदलकर तृप्ति डिमरी कर दिया गया है।( Instagram Fan Page)

कांतारा चैप्टर 2 Image Credit : IMDB04 / 08

कांतारा चैप्टर 2

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 2 से फैंस को कई गुना उम्मीद है। फिल्म के पहले पार्ट ने जिस तरीके से फैंस का दिमाग हिलाकर रख दिया था अब पार्ट 2 पर जोर-शोर से मेहनत हो रही है। फिल्म की कहानी सबको हैरान कर देगी। और अगर यह कमाल करती है तो इसे हिन्दी सिनेमा में हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। ( IMDB)

अल्लु अर्जुन और एटली कुमार Image Credit : IMDB05 / 08

अल्लु अर्जुन और एटली कुमार

अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी पुष्पा की छवि से निकलना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने एटली कुमार से हाथ मिलाया है। अल्लू अर्जुन और एटली की ये फिल्म सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने का दावा करती है क्योंकि इसमें वीएफएक्स का ऐसा काम किया जाएगा जो पहले कभी नहीं देखा। ( Allu Arjun X )

रामायण पार्ट 1 Image Credit : IMDB06 / 08

रामायण पार्ट 1

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 अबतक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म है। रामायण को बड़े पर्दे पर बेहद अनोखे अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म मे एक से बढ़कर एक स्टार को कास्ट किया गया है। रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टार ये मूवी दर्शकों की जान बनी हुई है। ( Nitesh Tiwari Instagram)

किंग Image Credit : IMDB07 / 08

किंग

जवान-पठान के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से इतिहास रचने वाले हैं। इस बार वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की जा रही है। प्रोजेक्ट को बड़ी-बड़ी लोकेशन पर शूट किया जा रहा है। फिल्म का कान्सेप्ट लोगों की सोच बदलकर रख देगा। ( Instagram Fan Page)

टॉक्सिक Image Credit : IMDB08 / 08

टॉक्सिक

केजीएफ स्टार मूवी टॉक्सिक ने अपने टीजर से लोगों की साँसे ऊपर-नीचे कर दी थी। लंबे समय बाद यश बड़े पर्दे पर नजर आएंगे जिसने काफी बज बनाया हुआ है। फिल्म की कहानी जबरदस्त होने वाली है जो आज से पहले कभी नहीं देखी होगी। ( Yash Instagram)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!