These Stars Giving Flop Movies Even After Taking Huge Fees: बॉलीवुड हो या साउथ के स्टार्स, ये एक-एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपये वसूलते हैं। इनके फीस चुकाने में कई बार मेकर्स की जेबें खाली हो जाती हैं। लेकिन तगड़ी फीस के बाद भी ये सितारे बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप मूवीज दे रहे हैं। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार प्रभास से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। लंबे वक्त से इन स्टार्स के खाते में कोई हिट मूवी नहीं शामिल हुई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-
साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने यूं तो 'बाहूबली' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन हिट से ज्यादा उनके खाते में फ्लॉप मूवीज शामिल हैं। हाल ही में उनकी 'द राजा साब' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से जरा भी भाव नहीं मिल रहा है।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' को छोड़कर उनकी अभी तक आई बहुत सी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह डूबी हैं। कार्तिक आर्यन बीते साल 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के खाते में लगातार कई फ्लॉप मूवीज शामिल हो चुकी हैं। उनकी 'केसरी 2' और 'जॉली एलएलबी 3' भी एवरेज साबित हुई। वहीं 'ओएमजी 2' को छोड़कर अक्षय कुमार की बाकी सारी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं।
सलमान खान से लोगों को उम्मीदें तो काफी ज्यादा हैं, लेकिन ये उम्मीदें टूटती हुई दिख रही हैं। बीते साल सलमान खान की 'सिकंदर' रिलीज हुई, जो बुरी तरह फ्लॉप रही। इससे पहले भी सलमान खान की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। वहीं अब 'बैटल ऑफ गलवान' ही सलमान खान की डूबती नैय्या पार लगा सकती है।
टाइगर श्रॉफ की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। उनकी आखिरी मूवी 'बागी 4' भी बड़े पर्दे पर औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर भरपूर था, लेकिन फिल्म लोगों का दिल नहीं जीत पाई। इससे पहले आई टाइगर की मूवीज भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम हुई थीं।
वरुण धवन के खाते में भी हिट या सुपरहिट फिल्में ढूंढना बहुत मुश्किल है। आखिरी बार वह 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आए, जो कि एवरेज साबित हुई। इससे पहले भी वरुण धवन की फिल्में या तो फ्लॉप हुई हैं या फिर वे एवरेज रही हैं।
अर्जुन कपूर का तो क्या ही कहना। उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बीते कई सालों से नहीं दिखा पा रही है। आखिरी बार अर्जुन कपूर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में नजर आए, जिसे दर्शकों से भाव नहीं मिला।