Pankaj Dheer Last Rites: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाले एक्टर पंकज धीर का आज निधन हो गया। पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने काफी समय तक इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। हालांकि वो ये जंग जीत नहीं पाए। पंकज धीर की अंतिम यात्रा में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इस यात्रा में सलमान खान, कुशाल टंडन, मीका सिंह, अरबाज खान जैसे सितारे पहुंचे। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान का चेहरा उतरा हुआ था। सलमान खान की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी पंकज धीर को श्रद्धाजंलि दी है। कैमरे के सामने मीका सिंह ने हाथ जोड़कर सबको प्रणाम किया।
इस लिस्ट में टीवी एक्टर कुशाल टंडन का नाम शामिल है। कुशाल टंडन ने भी पंकज धीर को श्रद्धाजंलि दी है।
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पंकज धीर के परिवार को सांत्वना देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान भी पंकज धीर की अंतिम यात्री में शामिल हुए। उन्होंने भी एक्टर को नम आंखों से विदाई दी।