Shweta Tiwari-Akshay Oberoi Lip Lock Scene: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई टीवी सुपरहिट टीवी शो में काम किया। कुछ सालों पहले श्वेता तिवारी की वेब सीरीज 'हम तुम एंड देम' रिलीज हुई थी। इस सीरीज में श्वेता तिवारी के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबेरॉय नजर आए। श्वेता तिवारी और अक्षय ओबेरॉय का इस सीरीज में एक लिपलॉक सीन था, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। इस सीरीज को देखने के बाद श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने भी रिएक्शन दिया था।
इस सीरीज में श्वेता तिवारी ने अक्षय ओबेरॉय के साथ अहम भूमिका निभाई थी। 'हम तुम एंड देम' सीरीज में एक सीन ऐसा था, जहां दोनों को लिपलॉक करते हुए देखा गया था।
श्वेता तिवारी और अक्षय ओबेरॉय की उम्र में लगभग 5 का अंतर है। श्वेता से अक्षय छोटे हैं और दोनों के बोल्ड सीन्स उस समय चर्चा का विषय बन गए थे।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी एक एक्ट्रेस हैं। इस सीरीज को देखने के बाद श्वेता की बेटी पलक को अपनी मां का काम बेहद पसंद आया था। पलक ने अपनी मां की खूब तारीफ की थी।
हालांकि जब इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज गया तो इसमें मेकर्स ने दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए लिपलॉक सीन को रखा था। श्वेता को यह बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने क्रिएटिव टीम पर नाराजगी जाहिर की थी।
श्वेता तिवारी के ये बोल्ड सीन्स इंटरनेट पर चर्चा में रहे थे। कई लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ की थी, कईयों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।