शोभिता धुलिपाला जल्द ही नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें शोभिता और चैतन्य की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
शोभिता धुलिपाला बस कुछ दिनों में नागा चैतन्य की दूल्हन बनने वाली हैं। बता दें 2 महीने पहले एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य संग सगाई की थी। वही अब कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरें में साफ नजर आ रहा है कि शोभिता धुलिपाला के घर शादी की रस्में शुरू हो गई है। शोभिता ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रही हैं। वही सभी शोभिता धुलिपाला को बधाई दे रहे हैं।
शोभिता धुलिपाला बस कुछ दिनों में नागा चैतन्य की दूल्हन बनने वाली हैं। बता दें एक्ट्रेस के घर शादी की रस्में शुरू हो गई है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की है।
गोधूमा रयि पसुपु दंचतम का मतलब प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होना होता है। इस रस्म में घर की महिलाएं हल्दी को मूसल से पीसती हैं और गाना गाती हैं।
इस फोटो में सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। बता दें एक्ट्रेस भी बैठकर पोज दे रही है। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही है।
शोभिता धुलिपाला इस फोटो में पंडित जी के बगल में खड़ी हैं। बता दें कुछ सालों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एक दूसरे को डेट कर रहे थे फिर कपल ने अगस्त में सगाई कर ली थी।
इस फोटो में एक्ट्रेस फैमिली के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही है। बता दें एक्ट्रेस आशीर्वाद दे रही है।
शोभिता धुलिपाला ने गोल्डन और ग्रीन बॉर्डर वाली ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज से पेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने गजरा लगाया है। जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही हैं।
शोभिता धुलिपाला इस फोटो में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शोभिता की प्री-वेडिंग की फोटोज अब जमकर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं।
शोभिता धुलिपाला ट्रेडिशनल एटायर में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने हाथ में कमल का फूल रखा है और पोज दे रही हैं।