मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर आउट, सत्ता और बदले की सबसे बड़ी खूनी लड़ाई होगी शुरू

Poonam Shukla

Updated Jun 20, 2024, 19:34 IST

फरहान अख्तर की मिर्जापुर सीजन 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेंथुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा शामिल हुए। इस बार शो में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। वेब सीरीज 5 जुलाई, 2024 से प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।