Mannara Chopra ने अरब देश पहुंचते ही बदल डाला अपना अवतार, अबाया पहन रखा मस्जिद में कदम
Mannara Chopra Wears Hijab And Abaya In Bahrain: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा हाल ही में बहरीन पहुंची हैं, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। मन्नारा चोपड़ा अपनी तस्वीरों में हिजाब और अबाया पहने दिखाई दीं।
मन्नारा चोपड़ा की फोटोज हुईं वायरल
Mannara Chopra Wears Hijab And Abaya In Bahrain: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। मन्नारा चोपड़ा अक्सर फोटोज और वीडियोज साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मन्नारा चोपड़ा का अलग ही अवतार देखने को मिला। तस्वीरों में मन्नारा चोपड़ा अबाया पहने दिखाई दीं, जिसे देख फैंस भी हैरान नजर आए। मन्नारा चोपड़ा की ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-
बहरीन पहुंचीं मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा चोपड़ा हाल ही में बहरीन पहुंची हैं और उनकी ये तस्वीरें बहरीन की ग्रैंड अल-फतेह मस्जिद से जुड़ी है। उनके साथ-साथ उनकी मम्मी भी इस ट्रिप पर नजर आईं।
मां के साथ दिया पोज
मन्नारा चोपड़ा ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लेकर मां के साथ पोज दिया। बता दें कि पिता के जाने के बाद से ही मन्नारा चोपड़ा अपनी मां का खूब ख्याल रखती हैं।
अरब देश में बदला मन्नारा चोपड़ा का अवतार
अरब देश में कदम रखते ही मन्नारा चोपड़ा का अवतार बदल गया। एक्ट्रेस ने वहां के नियमों के हिसाब से अबाया पहना, साथ ही स्कार्फ से अपना सिर भी ढका और मस्जिद में पहुंचीं।
मन्नारा के बदले अवतार ने किया फैंस को हैरान
मन्नारा चोपड़ा का ये बदला-बदला अवतार देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं फैंस भी उनके इस लुक से हैरान दिखे। हालांकि मन्नारा चोपड़ा की फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार भी लुटाया है।
पोज देने में नहीं छोड़ी कोई कसर
मन्नारा चोपड़ा ने बहरीन की ग्रैंड मस्जिद में पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि एक्ट्रेस ने एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया है। वहीं 'बिग बॉस 17' से भी मन्नारा को खूब सुर्खियां मिली तीं।
फैंस को पसंद आया मन्नारा का लेटेस्ट लुक
मन्नारा चोपड़ा का लेटेस्ट लुक देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप अबाया में बेहद प्यारे लग रहे हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह, बेहद खूबसूरत।"
Good Morning Images (Friday) Quotes in Hindi: शुक्रवार की सुनहरी सुबह हो जाएगी और प्यारी, बस अपनों को ऐसे कहें गुड मॉर्निंग
सुनील नरेन बने T20 में 600 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज, नाम दर्ज हैं रोचक रिकॉर्ड
2 दिन आंधी के साथ गिरेगा झमाझम पानी, बर्फबारी-शीतलहर की चेतावनी; 7 राज्य रहें सावधान
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रचा नया इतिहास
किसी महल से कम नहीं लगता यह कुआं, जमीन के नीचे पांच मंजिल तक खोदकर बनाई गई यह बावली
Andhra Pradesh Earthquake: आंध्र प्रदेश में तड़के हिली धरती, 3.4 तीव्रता का दर्ज हुआ भूकंप
Good Morning Images (Friday) Quotes in Hindi: शुक्रवार की सुनहरी सुबह हो जाएगी और प्यारी, बस अपनों को ऐसे कहें गुड मॉर्निंग
Bigg Boss 19: रूपाली गांगुली ने खुद को बताया 'आमाल मलिक' का फैन, गौरव खन्ना के गेम पर कही ये बात -EXCLUSIVE
Vaibhav Lakshmi Vrat Katha, Aarti: वैभव लक्ष्मी व्रत कथा और आरती
School Assembly News Healines Today: स्कूल असेंबली के लिए 5 दिसंबर 2025 न्यूज हेडलाइंस, यहां देखें नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited