South Stars Rejected Movies: साउथ सिनेमा के दिग्गज ममूटी ने फिल्म दृश्यम का ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में मोहनलाल ने ये रोल किया और फिल्म पूरे देश में सुपरहिट हो गई। लेकिन ममूटी अकेले नहीं हैं। कई साउथ सितारों ने ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट किया जिन्होंने बाद में धमाल मचाया। थलापति विजय, अजित कुमार और अन्य स्टार्स भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर रहे। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।
एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन ने 'अर्जुन रेड्डी' और 'गीता गोविंदम' जैसी सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। अल्लू अर्जुन ने फिल्म कबीर सिंह को भी करने से मना कर दिया था।
एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) ने फिल्म पुष्पा: द राइज का रिजेक्ट कर दिया था। इसके अलावा एक्टर ने बॉलीवुड की फिल्म गजनी और एनिमल में भी काम करने से मना कर दिया था।
एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर थलापति विजय ने फिल्म धीना और सिंघम को रिजेक्ट कर दिया था।
एक्टर ममूटी (Mammootty) को मेकर्स फिल्म दृश्यम में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन एक्टर ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म में मोहनलाल को कास्ट किया गया।
एक्टर सूर्या (Suriya) भी कई फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। सूर्या की रिजेक्ट की गई फिल्मों की लिस्ट में 'बाहुबली' और 'मगधीरा' जैसी फिल्में शामिल है।
साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) भी साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। जूनियर एनटीआर ने 'भद्रा', 'आर्या', 'किक' समेत कई फिल्मों को रिजेक्ट किया था।
एक्टर राम चरण (Ram Charan) ने 'ओके कनमनी', 'एजेंट', 'लीडर' और 'डार्लिंग' जैसी मूवीज को रिजेक्ट कर दिया था। एक्टर की इन फिल्मों ने कई लोगों एक्टर को स्टार बना दिया।