देश

21 जुलाई को होगी NDA संसदीय दल की अहम बैठक, PM मोदी सांसदों को करेंगे संबोधित

Monsoon Session: भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की एक अहम बैठक 21 जुलाई को संसद भवन में बुलाई गई है। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे।

Image

एनडीए संसदीय दल की बैठक (फाइल फोटो)

Monsoon Session: भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की एक अहम बैठक 21 जुलाई को संसद भवन में बुलाई गई है। मानसून सत्र के दौरान होने वाली इस बैठक में एनडीए के सभी सांसद शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सबसे अहम बात तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सांसदों को संबोधित करने वाले हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनडीए संसदीय दल की बैठक 21 जुलाई को होगी। यह बैठक 21 जुलाई को सुबह 9:30 बजे संसद भवन में आयोजित होगी। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे।

कब से शुरू हो रहा मानसून सत्र?

संसद का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। यह सत्र पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद हो रहा है। इस सत्र में तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) में हुई बगावत और नीट पेपर लीक को लेकर हंगामा होने की संभावना है।

केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार ने मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार अपना विधायी एजेंडा बताएगी। इस सर्वदलीय बैठक में सरकार अपने विधायी एजेंडे को विपक्षी दलों के सामने रखेगी, जबकि विपक्ष सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी देगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक 19 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगी। सनद रहे कि संसदीय परंपरा के हिसाब से हर बार संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाती है ताकि सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर आपसी सहमति बन सके और बिना किसी व्यवधान के सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चल सके।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article