1989 में आई 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म से 'सुपरस्टार' बने सलमान खान, हीरोइन ने छोड़ी एक्टिंग

This Movie Make Salman Khan's Superstar: सूरज बरजात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सलमान खान को खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस मूवी से सुपरस्टार बनने के बाद सलमान खान की एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी थी। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े फैक्ट्स...

Authored by: ललित कुमार Updated Mar 11 2026, 12:41 IST
1989 में आई 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म से 'सुपरस्टार' बने सलमान खानImage Credit : Instagram01 / 09

1989 में आई 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म से 'सुपरस्टार' बने सलमान खान

This Movie Make Salman Khan's Superstar: सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी की सफलता के बाद सलमान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हैरानी की बात यह है कि 'मैंने प्यार किया' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी इस मूवी की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक्टिंग छोड़ दी थी। अब इस फिल्म को 28 साल पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के वो फैक्ट्स, जिन्हें आज तक फैन्स अनजान हैं। डालें एक नजर...

फराह खान ने की थी सलमान खान की मददImage Credit : Instagram02 / 09

फराह खान ने की थी सलमान खान की मदद

इस मूवी का ऑडिशन देते समय सलमान खान ने कोरियोग्राफर फराह खान को साथ में चलने के लिए बोला था। सलमान खान को यह डर था कि अगर सूरज बड़जात्या ने उन्हें डांस करने के कहा था तो क्या होगा? वो फेल नहीं होना चाहते थे।

सलमान खान को मिला बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्डImage Credit : Instagram03 / 09

सलमान खान को मिला बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड

सलमान खान को फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था लेकिन यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी। वह इससे पहले 'बीवी हो तो ऐसी' में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

रीमा लागू ने निभाया था सलमान की मां का रोलImage Credit : Instagram04 / 09

रीमा लागू ने निभाया था सलमान की मां का रोल

'मैं प्यार किया' मूवी में सलमान खान की मां का किरदार रीमा लागू ने निभाया था, जो उनसे केवल 7 साल बड़ी थीं। हालांकि रीमा लागू का निधन हो गया है।

इस गाने की कॉपी था 'मेरे रंग में रंगनेवाली'Image Credit : Instagram05 / 09

इस गाने की कॉपी था 'मेरे रंग में रंगनेवाली'

सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना "मेरे रंग में रंगनेवाली" असल में यूरोप के "द फाइनल काउंटडाउन" से कॉपी किया गया था।

सलमान खान को मिली थी इतनी फीसImage Credit : Instagram06 / 09

सलमान खान को मिली थी इतनी फीस

सलमान खान ने खुद यह बताया था कि 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्हें 31,000 रुपये फीस मिली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया था।

राजू श्रीवास्तव-दिलीप जोशीImage Credit : Instagram07 / 09

राजू श्रीवास्तव-दिलीप जोशी

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर दिलीप जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा थे।

'कबूतर जा' गाने का था नामImage Credit : Instagram08 / 09

'कबूतर जा' गाने का था नाम

'मैंने प्यार किया' मूवी के 'कबूतर जा' गाने में जो कबूतर था उसका नाम हैंडसम था।

'मैंने प्यार किया' ने जीते थे सबसे ज्यादा अवॉर्ड्सImage Credit : Instagram09 / 09

'मैंने प्यार किया' ने जीते थे सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने अपने समय में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म ने 7 पुरस्कार जीते थे और 13 श्रेणियों में नामांकित हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!