तलाक के बाद खुले इन TV हसीनाओं की बंद किस्मत के दरवाजे, पति का सहारा छोड़ चढ़ी कामयाबी की सीढ़ी

TV Actresses Shine In Career After Divorce: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनकी किस्मत के दरवाजे तलाक के बाद मानो खुल गए। केवल करियर ही नहीं, जिंदगी में भी उन्होंने नई ऊंचाइयों को छुआ। इस लिस्ट में माही विज से लेकर जेनिफर विंगेट तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 20 2026, 13:22 IST
तलाक के बाद बदली इन हसीनाओं की किस्मत Image Credit : Actress' Instagram01 / 08

तलाक के बाद बदली इन हसीनाओं की किस्मत

TV Actresses Shine In Career After Divorce: तलाक के बाद अक्सर इंसान की जिंदगी बिखर जाती है। खासकर महिलाओं की मानो दुनिया ही तलाक के बाद उजड़ सी जाती है। लेकिन टीवी की हमारी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने तलाक के बाद हाथ पर हाथ रखकर बैठने का नहीं बल्कि करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का फैसला किया। खास बात तो यह है कि वह इस चीज में कामयाब भी हुईं, चाहे वह श्वेता तिवारी हों या फिर जेनिफर विंगेट। टीवी की इन पॉपुलर एक्ट्रेसेस की किस्मत के दरवाजे तलाक के बाद मानो खुल गए।

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)Image Credit : Actress' Instagram02 / 08

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

उर्वशी ढोलकिया की बेहद कम उम्र में ही शादी हो गई थी। वहीं लेकिन कुछ ही सालों में उर्वशी का पति से तलाक भी हो गया। लेकिन उर्वशी ढोलकिया ने हार नहीं मानी। बल्कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से न केवल धाक जमाई, बल्कि जुड़वा बेटों को भी पाला। उर्वशी को आज भी कोमोलिका के नाम से जाना जाता है।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)Image Credit : Actress' Instagram03 / 08

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी संग तलाक को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। बल्कि वह करियर में कई नई ऊंचाइयों पर पहुंचीं। श्वेता तिवारी ने जिंदगी की उतार-चढ़ाव के बीच ही 'बिग बॉस 4' में जीत दर्ज की। साथ ही उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी हाथ आजमाया।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)Image Credit : Actress' Instagram04 / 08

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के बाद जेनिफर विंगेट टूट गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने इसके बाद करियर की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे सीरियल से लोगों का खूब दिल जीता। इतना ही नहीं, जेनिफर विंगेट ओटीटी की कई सीरीज में भी हाथ आजमा चुकी हैं।

चारू असोपा (Charu Asopa)Image Credit : Actress' Instagram05 / 08

चारू असोपा (Charu Asopa)

चारू असोपा अपने पहले तलाक के बाद जहां एक्टिंग की दुनिया में आईं। वहीं राजीव सेन संग तलाक के बाद चारू असोपा ने न केवल यू-ट्यूब की दुनिया में पहचान बनाई। बल्कि एक्ट्रेस ने अपना कपड़ों का बिजनेस शुरू किया और बीकानेर में अपना घर भी खरीदा।

रश्मि देसाई (Rashami Desai)Image Credit : Actress' Instagram06 / 08

रश्मि देसाई (Rashami Desai)

नंदिश संधू संग तलाक के बाद रश्मि देसाई के कुछ दिन बहुत बुरे कटे। एक्ट्रेस पर करोड़ों का कर्ज हो गया था, साथ ही रातें भी उन्हें बाहर बितानी पड़ीं। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस के हाथ 'दिल से दिल तक' सीरियल लगा, जिसने रश्मि देसाई की जिंदगी को पटरी पर पहुंचा दिया। रश्मि देसाई 'बिग बॉस 13' में भी नजर आईं।

लता सभरवाल (Lata Sabharwal)Image Credit : Actress' Instagram07 / 08

लता सभरवाल (Lata Sabharwal)

लता सभरवाल और संजीव सेठ का बीते साल तलाक हुआ। दोनों ने शादी के 15 सालों बाद अलग होने का फैसला किया। लेकिन तलाक के बाद एक्ट्रेस कमजोर नहीं पड़ीं। बल्कि यू-ट्यूब वर्ल्ड में लता ने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। वह दूसरी महिलाओं को भी काम करते रहने की सलाह देती हैं।

माही विज (Mahhi Vij)Image Credit : Actress' Instagram08 / 08

माही विज (Mahhi Vij)

एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने बीती 4 जनवरी को अपने तलाक की घोषणा की थी। तलाक के कुछ वक्त बाद माही ने न केवल नई कार खरीदी। वहीं अब उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना घर भी खरीदा है। बता दें कि माही विज के 'द 50' में कदम रखने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!