Upcoming Romantic Movies : जिगर में प्यार का फूल खिलाने आ रही हैं ये रोमांटिक फिल्में, बॉक्सऑफिस पर बरसेगा रोमांस ही रोमांस

Upcoming Romantic Movies: बॉलीवुड लवर्स को इंडस्ट्री की रोमांटिक फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की तो कहानी ही कुछ और होती है। अगला साल रोमांटिक फिल्मों की बारिश करने वाला है। क्योंकि बैक टू बैक रोमांस वाली फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं लिस्ट

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 26 2025, 18:20 IST
इन रोमांटिक फिल्मों से दिल जीतेगा बॉलीवुड Image Credit : Imdb01 / 07

इन रोमांटिक फिल्मों से दिल जीतेगा बॉलीवुड

बॉलीवुड अपने रोमांटिक मूवी लवर्स के लिए बैक टू बैक फिल्में लेकर आ रहा है। यह सारी फिल्में रोमांस से भरी हुई हैं , जिसमें स्टोरी और म्यूजिक का तड़का देखने को मिलेगा। 2025 के आखिर तक और 2026 में आपको ढेर सारी रोमांटिक फिल्में देखने को मिलेगी। जिनका मजा ही कुछ और होने वाला है।

तेरे इश्क में Image Credit : Imdb02 / 07

तेरे इश्क में

कृति सेनन और धनुष की अपकमिंग मूवी 'तेरे इश्क में' चर्चा में बनी हुई है । यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी दिल टूटे आशिकों पर बनी है। फिल्म के गानों ने पहले ही धमाल मचा रखा है ।

गुस्ताख इश्क Image Credit : Imdb03 / 07

गुस्ताख इश्क

फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की फिल्म गुस्ताख इश्क प्यार की हवाओं को वापिस लेकर आ रही है। फिल्म में पुराने इश्क को नए अंदाज से दिखाया गया है। यह मनीष मल्होत्रा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

तू मेरी मैं तेरा-मैं तेरा तू मेरी Image Credit : Imdb04 / 07

तू मेरी मैं तेरा-मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये रोमांटिक मूवी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन बना रहा है। यह मूवी इसी साल रिलीज हो रही है, 25 दिसंबर 2025 को। क्रिसमस पर आपको रोमांस देखने को मिलेगा।

कॉकटेल 2 Image Credit : Imdb05 / 07

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर -कृति सेनन और रश्मिका मँदाना की ये मूवी सोशल मीडिया पर पहले ही ट्रेंड सेट कर रही है। कॉकटेल 1 काफी पॉपुलर हुई थी अब फैंस को कॉकटेल 2 का इंतजार है। यह मूवी 2026 के मिड में रिलीज हो जाएगी।

लव एंड वॉर Image Credit : Imdb06 / 07

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर 2026 की मोस्ट अवेटेड मूवी है । वैसे तो यह मूवी 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

चांद मेरा दिल Image Credit : Imdb07 / 07

चांद मेरा दिल

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा अप्रैल 2026 में रिलीज हो रही है। यह जोड़ी पहली बार परदे पर साथ नजर आएगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं ।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!