Lock Upp 2 Inside Photos: नेटफ्लिक्स पर 'लॉकअप: सच या सजा' दस्तक देने के लिए तैयार है। 'लॉकअप: सच या सजा' को देखने के लइए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। शो की शुरुआत 27 जून से होने वाली है, लेकिन लोग अभी से ही इसके लिए बेताब हैं। वहीं हाल ही में 'लॉकअप 2' की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। सेल रूम से लेकर जेलर रूम तक, हर एक चीज बेहद खास है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'लॉकअप: सच या सजा' की इनसाइड फोटोज पर-
'लॉकअप: सच या सजा' में दो सेल रूम होंगे, जहां कंटेस्टेंट्स को अपने दिन और रात गुजारने होंगे। हर कंटेस्टेंट शो में टेबल पर रखी पिंक ड्रेस पहनकर कदम रखेगा।
'लॉकअप: सच या सजा' का ये रूम बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यहीं रहते हुए कंटेस्टेंट्स को पैसे कमाने के लिए टास्क मिलेंगे। कहा जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स की गेम का फैसला इस रूम से ही होगा।
'लॉकअप: सच या सजा' में इस बार कानून और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 'लॉकअप: सच या सजा' के कोने-कोने पर गार्ड्स का पहरा होगा। कैमरों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स गार्ड्स की निगरानी में भी रहेंगे।
'लॉकअप: सच या सजा' का ये हिस्सा फैमिली रूम कहलाएगा, जहां कंटेस्टेंट्स बैठकर खाना खा सकते हैं। इस रूम में एक बड़ा सा टीवी तो होगा ही, वहीं खाने के लिए कंटेस्टेंट्स को टिफिन मिलेंगे।
'लॉकअप: सच या सजा' में चार वॉशरूम रहेंगे। वॉशरूम में कंटेस्टेंट्स को मिरर, बेसिन और सामान रखने के लिए जगह भी दी जाएगी। कहा जा सकता है कि हर कोने में कंटेस्टेंट्स की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है।
'लॉकअप: सच या सजा' में गार्डन एरिया भी बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट्स गेम खेल सकते हैं, साथ ही उन्हें टास्क भी दिया जाएगा।
'लॉकअप: सच या सजा' का ये रूम बेहद खास है, क्योंकि यहां दोनों जेलर बैठेंगे। इस रूम में रहकर जेलर सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगे, साथ ही अपना फैसला भी सुनाएँगे।
'लॉकअप: सच या सजा' में कंटेस्टेंट्स के स्वास्थ्य का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा गया है। गार्डन एरिया में ही जिम भी मौजूद है, जहां कंटेस्टेंट्स एक्सरसाइज कर सकते हैं।
'लॉकअप: सच या सजा' का इंटीरियर बेहद शानदार है। गार्डन एरिया में ही बड़ी सी दीवार पर हथकड़ी बनी हुई है, जो कि देखने में शानदार लग रही है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ये शो किस तरह लोगों का दिल जीतेगा।