बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कुछ सालों से कोई फिल्म नहीं लेकर आ रहे। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान बुरी तरह से टूट गए थे। लेकिन अब आमिर ने ग्रैन्ड एंट्री लेने का मन बना लिया है जो बड़ा धमाका कर देगी। आमिर खान की आने वाली ये फिल्में फैंस को बहुत उत्साहित कर रही है। इनका बजट और स्टारकास्ट देखकर लग रहा है कि फिल्म बिग हिट हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों के बारे में
आमिर खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के लिए आमिर खान ने खूब मेहनत की है। इसका ट्रेलर भी जमकर पसंद किया जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ है।
सनी देओल-प्रीति जिंटा की अपकमिंग मूवी लाहौर 1947 अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इस फिल्म को आमिर खान बना रहे हैं। यह एक बिग बजट फिल्म है जो रिलीज होते ही धमाल मचा सकती है।
आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट जिसके लिए एक्टर खून-पसीना एक कर रहे हैं। महाभारत के लिए आमिर खान 100 करोड़ से भी ज्यादा पैसे खर्च करने वाले हैं। फिल्म पर काम शुरू हो गया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी बहुत फेमस है। ये एक्टर-डायरेक्टर जब भी साथ आते हैं तो बड़ा धमाका होना तय । कुछ दिन पहले ही राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म किया था कि वह आमिर खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। जिसका टाइटल अभी सामने नहीं आया है।
कैसा हो बॉलीवुड का सुपरस्टार और साउथ का मेगास्टार एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आए। ये सुनने में ही इतना दिलचस्प लग रहा है। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि आमिर खान और अल्लू अर्जुन पैन इंडिया मूवी के लिए साथ आ सकते हैं। ऐसा होता है तो ये बड़ा धमाका हो सकता है।