2026 में चक्रव्यूह रचेंगी आमिर खान की ये 6 फिल्में, 'धुरंधर'-'बॉर्डर 2' के भी झुकेंगे सिर

Aamir Khan's 6 Upcoming Movies: 'लाहौर 1947' से लेकर '3 इडियट्स 2' सहित आमिर खान के इस समय 6 प्रोजेक्ट्स हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 9 2026, 13:10 IST
2026 में चक्रव्यूह रचेंगी आमिर खान की ये 6 फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

2026 में चक्रव्यूह रचेंगी आमिर खान की ये 6 फिल्में...

Aamir Khan's 6 Upcoming Movies: आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। इस मूवी में आमिर खान ने बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। कई लोगों को लग रहा था कि आमिर खान इन दिनों खली बैठे लेकिन ऐसा नहीं है। आमिर खान इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर हर रिकॉर्ड को पैरों तले कुचल देंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

दादा साहेब फाल्के बायोपिकImage Credit : Instagram02 / 07

दादा साहेब फाल्के बायोपिक

मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी ने 'दादा साहेब फाल्के बायोपिक' बनाने की तगड़ी प्लानिंग की है। इस मूवी में आमिर खान को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

महाभारतImage Credit : Instagram03 / 07

महाभारत

आमिर खान खुद भी कई बार यह कबूल कर चुके हैं कि वो फिल्म 'महाभारत' बनाएंगे। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

लाहौर 1947Image Credit : Instagram04 / 07

लाहौर 1947

सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। इस मूवी का निर्माण आमिर खान के बैनर तले ही किया गया है, जो इस साल रिलीज हो सकती है।

लोकेश कनगराज संग करेंगे आमिर खानImage Credit : Instagram05 / 07

लोकेश कनगराज संग करेंगे आमिर खान

आमिर खान को आने वाले दिनों में निर्माता-निर्देशक लोकेश कनगराज की मूवी में देखा जाएगा। यह एक सुपरहीरो बेस्ड मूवी होगी।

अंदाज अपना-अपना 2Image Credit : Instagram06 / 07

अंदाज अपना-अपना 2

'अंदाज अपना-अपना 2' भी खूब चर्चा में है। इस मूवी में आमिर खान को सलमान खान के साथ लीड रोल में देखा जाएगा।

3 इडियट्स 2Image Credit : Instagram07 / 07

3 इडियट्स 2

'3 इडियट्स 2' की स्क्रिप्ट पर भी काम जारी है। इस मूवी में भी आमिर खान को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म का इंतजार फैन्स को बड़ी बेताबी के साथ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!