बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का एक समय पर बड़े पर्दे पर जलवा हुआ करता था। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा जाती थी। ऐसी ही एक फिल्म थी कुछ-कुछ होता है।इस फिल्म की स्टोरी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ गाने भी काफी चर्चा में रहे थे। आज हम आपको फिल्म कुछ-कुछ होता है के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शूट करते समय काजोल को चोट लग गई थी।
इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी भी अहम रोल थी। गाने में तीनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म का गाना सुपरहिट रहा था।
फिल्म कुछ-कुछ होता है के इस गाने में शाहरुख खान के रानी और काजोल के साथ रोमांटिक सीन्स थे। इस गाने ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। काजोल और शाहरुख खान गाने में भी नटखट अंदाज में नजर आए थे।
फिल्म कुछ-कुछ होता है का ये गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया था। गाने के बोल लोगों को याद हो गए थे।
काजोल ने इंटरव्यू में याद करते हुए बताया कि करण जोहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान के साथ काम करते हुए उन्हें बहुत मजा आया। खासतौर पर गाने ‘ना जाने कैसा एहसास है’ की शूटिंग बारिश में हुई थी। काजोल ने कहा कि उस सीन के दौरान उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। वे गिरते-पड़ते किसी तरह पूरा गाना शूट कर पाईं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस दिन करण सेट पर नहीं थे और टीम को कुछ जरूरी सीन पूरा करना था। आधी रात को साड़ी पहनकर बारिश में भागते हुए काजोल गिर गईं। थोड़ी चोट भी आई।