एजुकेशन

JEECUP Counselling 2026: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें सीट मिलने के बाद क्या करना होगा

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

Image

JEECUP 2026 Round 3 Seat Allotment Result

JEECUP 2026 Round 3 Seat Allotment Result: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-3 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर निर्धारित समय सीमा तक जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो अलॉट हुई सीट रद्द भी हो सकती है।

JEECUP Round 3 Seat Allotment Result कैसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर "JEECUP Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में सीट मिली है, उन्हें सबसे पहले 3,000 रुपये की सीट एक्सेप्टेंस फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार 'फ्रीज' या 'फ्लोट' का विकल्प चुनना होगा। अगर आपको मिली हुई सीट पसंद है और उसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो 'फ्रीज' चुनें। वहीं, अगर आप अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या ब्रांच की उम्मीद रखते हैं, तो 'फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं।

इसके बाद तय हेल्प सेंटर पर या काउंसलिंग गाइडलाइन के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना होगा। सभी प्रक्रिया पूरी होने और एडमिशन फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में क्या ले जाएं?

दस्तावेजों के सत्यापन के समय उम्मीदवार अपने साथ JEECUP रैंक कार्ड, सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10 और अन्य जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जरूर लेकर जाएं। यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।

कब आएगा राउंड 4 का रिजल्ट?

JEECUP काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 जुलाई 2026 को जारी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़े सभी अपडेट के लिए आधिकारिक साइट के अलावा timesnowhindi.com/education पर भी विजिट करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article