Awarapan 2 song: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म आवारापन' 2 को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच फिल्म 'आवारापन 2' का नया गाना ये आवारापन' रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। कई लोगों का ये गाना खूब पसंद आया है तो कई लोगों ने इसे एवरेज बताया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 के लिए मेकर्स ने चली बड़ी चाल, अब पक्का धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड!!)
'आवारापन 2' का नया गाना रिलीज
'आवारापन 2' का नया गाना 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। गाने में अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज और इमरान हाशमी का दमदार अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। सालों पहले आई 'आवारापन' अपनी भावुक कहानी और शानदार म्यूजिक की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। अब 'ये आवारापन' उसी एहसास को एक बार फिर ताजा करता नजर आ रहा है। गाने में प्यार, दर्द और बिछड़ने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। फैंस अरिजीत सिंह की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस गाने को उतना खास नहीं बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतना ज्यादा अच्छा गाना नहीं है आवारापन' के गानों की कुछ और ही बात थी'
कब रिलीज होगी आवारापन 2
बताते चलें कि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 में कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी नजर आएंगी। आवारापन 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। अब देखना ये दिलस्प होगा कि क्या ये फिल्म सच में मोटी कमाई कर पाती है या नहीं...
