Salman Khan-Aishwarya Rai: 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का लिंकअप बहुत सुर्खियों में रहा था। यह रिश्ता बॉलीवुड के इतिहास का सबसे चर्चित और उथल-पुथल भरी कहानियों में से एक रहा। बताया जाता है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) के सेट से शुरू हुई थी। इस सेट पर सलमान खान ने जब ऐश्वर्या को देखा तो उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको सलमान खान और ऐश्वर्या राय क्यों सात फेरे नहीं ले पाए? इस बारे में बताने जा रहे हैं।
साल 1999 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का निर्देशन किया था। इस मूवी के लिए सलमान खान और ऐश्वर्या राय क फाइनल किया था। यही वो फिल्म थी, जिसके सेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। ऐश्वर्या क एक नजर देखते ही सलमान खान अपना दिल दे बैठे थे। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही। इसके बाद रियल लाइफ में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर की खबरें आना शुरू हो गई थीं।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का यह रिश्ता लगभग 3 सालों तक ठीक चला। ऐश्वर्या राय के प्यार में सलमान खान सबकुछ कर गुजरने क तैयार थे। वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या राय अपने करियर को संवारने में लगी हुई थी। बताया जाता है कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय संग शादी करने का भी मन बना लिया था।
सलमान खान कई बार ऐश्वर्या राय को शादी करने के लिए प्रपोज कर चुके थे। मगर ऐश्वर्या राय बार-बार मना करती रहीं। वो सलमान खान से तुरंत शादी करके बसने के लिए तैयार नहीं थीं। ऐश्वर्या का बार-बार ना कहना सलमान खान को पसंद नहीं आ रहा था। वो ऐश्वर्या को लेकर काफी पजेसिव रहने लगे थे लेकिन ऐश्वर्या को सलमान खान का यह बर्ताव काफी परेशान करने लगा था।
साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते का अंत हो गया। 2002 में 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें शारीरिक और इमोशनल शोषण के साथ-साथ बेवफाई और अपमान का भी सामना करना पड़ा था। सलमान खान का अल्कोहलिक नेचर देखकर ऐश्वर्या को डर लगने लगा था। ऐश्वर्या ने कहा था कि वो सलमान खान के साथ कभी काम नहीं करेंगी। सलमान खान का चैप्टर मेरी लाइफ में एक बुरे सपने जैसा था। इसके बाद दोनों को सात फेरे लेते हुए फैन्स का सपना टूटकर चकनाचूर हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। वहीं दूसरी ओर सलमान आज भी कुंवारे हैं।
सलमान खान का ऐश्वर्या राय के प्रति 2001 में पजेसिवनेस परेशानी का सबब बनती जा रही थी। साल 2001 में ऐश्वर्या राय की इस हरकत के बाद सलमान खान ने एक्ट्रेस के घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया था। सलमान खान रात में ऐश्वर्या के घर का दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन एक्ट्रेस ने यह नहीं खोला। इस हरकत के बाद ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते में खटास आने लगी थी वो अभिनेता से दूर होना चाहती थीं।