'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स का लगा जमावड़ा, वायरल हुई एक-एक तस्वीर

Kis kisko pyaar karoon 2 screening: कपिल शर्मा की अपकमिंग किस किसको प्यार करूं 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। ये मूवी कल यानी 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच आज फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक शामिल हुए। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Dec 11 2025, 22:42 IST
'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 06

'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए ये सितारे

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2'का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। कल ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस बीच 'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हुए। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से लेकर अमीषा पटेल तक के नाम शामिल है।

कपिल शर्मा आए नजरImage Credit : Instagram02 / 06

कपिल शर्मा आए नजर

सामने आई तस्वीर में कपिल शर्मा डांस करते नजर आ रहे हैं। वो अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लोगों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी।

भारती सिंह ने मचाया धमालImage Credit : Instagram03 / 06

भारती सिंह ने मचाया धमाल

'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग पर भारत सिंह भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आयशा खान ने ढाया कहरImage Credit : Instagram04 / 06

आयशा खान ने ढाया कहर

'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग पर आयशा खान ने अपनी किलर अदाएं दिखाई। उनका लुक देख वहां मौजूद सभी लोग मदहोश हो गए थे। आयशा खान की हर अदा पर लोग फिदा हो गए थे।

टाइगर श्रॉफ और अमीषा पटेल आए नजरImage Credit : Instagram05 / 06

टाइगर श्रॉफ और अमीषा पटेल आए नजर

'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग पर टाइगर श्रॉफ और अमीषा पटेल का मीट-अप हो गया। इस दौरान की फोटो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

त्रिधा चौधरी ने मचाया धमालImage Credit : Instagram06 / 06

त्रिधा चौधरी ने मचाया धमाल

त्रिधा चौधरी ने भी कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म की स्क्रीनिंग पर अपना जलवा बिखेरा है। सामने आई फोटो में वो ब्लैक ड्रेस में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!