Kiara Advani का बगैर मेकअप सेट पर दिखा ऐसा अवतार, वायरल तस्वीरें देख खुला रह गया लोगों का मुंह

Kiara Advani Spotted In No Makeup Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैंं, जिसमें वह बगैर मेकअप नजर आईं। इन फोटोज को देख फैंस भी हैरान हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 4 2026, 19:12 IST
कियारा आडवाणी की तस्वीरें हुईं वायरलImage Credit : Zoom Varinder01 / 07

कियारा आडवाणी की तस्वीरें हुईं वायरल

Kiara Advani Spotted In No Makeup Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कियारा आडवाणी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अपने नो-मेकअप लुक के कारण चर्चा में आ गई हैं। कियारा आडवाणी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस भी हैरान हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी का अवतार देखने लायक रहा। तो चलिए एक नजर डालते हैं कियारा की इन फोटोज पर-

बगैर मेकअप के नजर आईं कियारा आडवाणीImage Credit : Zoom Varinder02 / 07

बगैर मेकअप के नजर आईं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी नए साल की शुरुआत के साथ अपने काम पर निकल आई हैं। लेकिन सेट से वायरल हो रहीं फोटोज में कियारा आडवाणी बगैर मेकअप के दिखाई दीं।

प्यारी लगीं कियारा आडवाणीImage Credit : Zoom Varinder03 / 07

प्यारी लगीं कियारा आडवाणी

खास बात तो यह है कि बगैर मेकअप के भी कियारा आडवाणी का लुक देखने लायक रहा। मेकअप के बगैर भी एक्ट्रेस का चेहरा बेहद ग्लो कर रहा था।

पैपराजियों को दिये खूब पोजImage Credit : Zoom Varinder04 / 07

पैपराजियों को दिये खूब पोज

कियारा आडवाणी पैपराजियों को एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दीं। कियारा आडवाणी का सादगी भरा अंदाज हमेशा ही लोगों का दिल जीतता है। वहीं आज भी कियारा अपने अंदाज के लिए छा गईं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कियारा आडवाणीImage Credit : Zoom Varinder05 / 07

इन फिल्मों में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी की झोली में इस वक्त कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं। एक्ट्रेस 'टॉक्सिक' में तो दिखाई देंगी ही, साथ ही वह 'डॉन 3' और 'नो एंट्री 2' में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

फैंस भी हुए कियारा के दीवानेImage Credit : Zoom Varinder06 / 07

फैंस भी हुए कियारा के दीवाने

कियारा आडवाणी की खूबसूरती देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हमेशा ही गॉर्जियस।" दूसरे यूजर ने लिखा, "खूबसूरत।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इनका एक शब्द में वर्णन करना असंभव है।"

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आए नजरImage Credit : Zoom Varinder07 / 07

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आए नजर

कियारा आडवाणी के साथ-साथ सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों बेटी के जन्म के बाद पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या है, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!