इन स्टार्स ने बच्चों के रखे एकदम अटपटे नाम, बोलने में उलझ जाती है दादा-दादी की जुबान, मीनिंग ऐसा की घर में ही उतर आया फरिश्ता

हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। स्टार्स की बेटी का नाम एकदम अनोखा है। कियारा और सिद्धार्थ से पहले ये स्टार्स भी अपने बच्चों का नाम एकदम अटपटा रख चुके हैं। जिसे बोलने में घर के बड़ों की जुबान भी उलझ जाती है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 30 2025, 16:00 IST
इन स्टार्स ने रखे बच्चों के अनोखे नाम Image Credit : Instagram01 / 07

इन स्टार्स ने रखे बच्चों के अनोखे नाम

बॉलीवुड स्टार्स हर चीज को अनोखे अंदाज में करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के स्टार्स किसी को कॉपी नहीं करते, बल्कि यह एक ट्रेंड सेट करते हैं, जिसे देखकर दुनिया उन्हें कॉपी करती है। ऐसे ही स्टार्स अपने बच्चों के नाम के साथ करते हैं। ये स्टार्स बच्चों के लिए ऐसा अनोखा नाम निकालकर लाते हैं, जो आपने कभी नहीं सुना होगा। आइए आपको बताते हैं इन स्टार्स के बारे में और इनके बच्चों के अनोखे नाम के मतलब को।

ऋचा चड्ढा - अली फजल Image Credit : Instagram02 / 07

ऋचा चड्ढा - अली फजल

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी प्यारी सी बेटी का प्यारा सा नाम रखा है। ऋचा की बेटी का नाम है 'जुनेरा इदा फजल ' यह एक उर्दू नाम है, जिसका अर्थ है फूलों का आशियाना।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल Image Credit : Instagram03 / 07

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को इस साल की शुरुआत में नन्ही बेटी हुई है। अथिया शेट्टी की बेटी का नाम रखा है 'इवारा विपुल राहुल' । इस नाम का अर्थ है भगवान का प्यारा तोहफा ।

रितेश देशमुख - जेनेलिया डिसूजा Image Credit : Instagram04 / 07

रितेश देशमुख - जेनेलिया डिसूजा

रितेश और जेनेलिया के दो प्यारे -प्यारे बेटे हैं। इन दोनों के नाम एकदम हटकर हैं। बड़े बेटे का नाम रियान है और छोटे बेटे का नाम राहील है।

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप Image Credit : Instagram05 / 07

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के पास एक बेटा और एक बेटी है। आयुष्मान ने अपने बेटे का नाम एकदम हटकर रखा है। बेटे का नाम है विरजवीर यानि ताकत से लड़ने वाला। बेटी का नाम है वरुष्का।

शाहिद कपूर -मीरा राजपूत Image Credit : Instagram06 / 07

शाहिद कपूर -मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपने बच्चों का नाम काफी सोच समझकर रखा है। बेटी का नाम तो शाहिद और मीरा से जुड़कर बना है मिशा, वहीं कपल ने बेटे का नाम जैन रखा है।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा Image Credit : Instagram07 / 07

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का एकदम अनोखा नाम रखा है। सायरा मल्होत्रा, जिसका अर्थ है भगवान की राजकुमारी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!