Stars Spotted Today: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे आज यानी 25 जून को स्पॉट हुए। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने नए और स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चा में रहीं। वहीं सामंथा रुथ प्रभु की एक खास तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तृप्ति डिमरी भी अपने शानदार अंदाज से लाइमलाइट बटोरती नजर आईं। इसके अलावा कई और बड़े सितारे अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के इन नए लुक्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस तस्वीर में नजर अंदाज में नजर आईं। तृप्ति डिमरी की प्यारी सी स्माइल लोगों का दिल लूट रही है।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपने नए अंदाज में दिखाई दिए। कियारा आडवाणी अपने इस लुक में बेहद हसीन लगीं।
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपने पति राज निदिमोरु के साथ नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दीं। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस कृति सेनन का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कृति सेनन की इस तस्वीर को फैंस जमकर शेयर करते दिखाई दिए।
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लुक के साथ-साथ उनके हेयरस्टाइल ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जैकलीन फर्नांडिस की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।