रणबीर कपूर से प्यार में धोखा मिलने के बाद विक्की कौशल की दुल्हन बनी थीं कैटरीना कैफ, इन सेलेब्स संग भी रहा था अफेयर

Katrina Kaif Affairs: विक्की कौशल को हमसफर चुनने से पहले कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था। एक के साथ तो कैटरीना कैफ काफी लंबे तक लिव-इन में रही थीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 16 2024, 12:50 IST
विक्की कौशल से पहले इन हीरोज संग जुड़ा था कैटरीना कैफ का नाम, देखें लिस्टImage Credit : Instagram01 / 08

विक्की कौशल से पहले इन हीरोज संग जुड़ा था कैटरीना कैफ का नाम, देखें लिस्ट

Katrina Kaif Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई को 40 साल क हो गई हैं। कैटरीना कैफ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड की दुनिया में नाम कमाया है। लोगों के दिलों सालों से राज करती आ रहीं कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको कैटरीना कैफ के अफेयर्स के बारे में बताने में बताने जा रहे हैं। विक्की कौशल संग शादी करने से पहले कैटरीना कैफ का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

सलमान खानImage Credit : Instagram02 / 08

सलमान खान

बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाने में सलमान खान ने कैटरीना कैफ की काफी मदद की थी। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को भी डेट किया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई है।

सिद्धार्थ माल्याImage Credit : Instagram03 / 08

सिद्धार्थ माल्या

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी कैटरीना कैफ का नाम जुड़ा था। कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ को कई आईपीएल मैच में साथ में देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप भी खबरें सामने आईं। इन खबरों पर कैटरीना ने कभी रिएक्शन नहीं दिया।

रणबीर कपूरImage Credit : Instagram04 / 08

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के इश्क के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में थे। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक-साथ लिव-इन में भी रहे थे। सालों तक साथ में रहने के बाद दोनों अचानक अलग हो गए।

अक्षय कुमारImage Credit : Instagram05 / 08

अक्षय कुमार

कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साथ में काम करते-करते दोनों के नजदीक आने की खबरें भी सामने आने लगी थीं। अक्षय और कैटरीना ने कभी भी इन खबरों पर खुलकर बात नहीं की।

ऋतिक रोशनImage Credit : Instagram06 / 08

ऋतिक रोशन

बताया जाता है कि फिल्म 'बैंग-बैंग' करते हुए ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों के रिश्ते में होने की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया था। इन खबरों की सच्चाई आज तक पता नहीं चल पाई है।

विक्की कौशलImage Credit : Instagram07 / 08

विक्की कौशल

कैटरीना कैफ जब सिंगल थी तो उनकी लाइफ में विक्की कौशल ने दस्तक दी। विक्की कौशल ने किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगने दी कि वो कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते में हैं।

2021 में कैटरीना ने विक्की से रचाई शादीImage Credit : Instagram08 / 08

2021 में कैटरीना ने विक्की से रचाई शादी

कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी करने का फैसला किया। दोनों इस समय अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!