Kartik Aaryan's Weekend Opener: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। निर्माताओं को इस मूवी से बहुत उम्मीद थी लेकिन कमाई देख वो भी निराश हैं। 'भूल भुलैया 3' से लेकर 'लुका छुपी' सहित कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़कर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पहले स्थान पर कब्जा नहीं कर पाई है। आइए कार्तिक आर्यन के ओपनिंग वीकेंड ओपनर की लिस्ट पर डालें एक नजर...
कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की फिल्म 'भूल भुलैया 3' नंबर 1 वीकेंड ओपनर है। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 110.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 55.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 37.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था।
कार्तिक आर्यन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने ओपनिंग वीकेंड में 35.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म 'लुका छिपी' ने ओपनिंग वीकेंड में 32.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो काफी शानदार था।
'सोनू के टीटू की स्वीटी' कार्तिक आर्यन के करियर पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म थी। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 26.57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
कार्तिक आर्यन की 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने ओपनिंग वीकेंड में 23.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह इस लिस्ट में सबसे अंतिम स्थान पर है।