'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' के सामने चट्टान बनकर खड़ी है 'भूल भुलैया 3', ये हैं कार्तिक आर्यन की बेस्ट ओपेनेर्स

Kartik Aaryan's Highest Grosser Movies: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर लोगों के अंदर अलग हाइप बनी हुई है। अब देखना यह है कि क्या ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट ओपनर बनने में सफल रहती है या नहीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 23 2025, 09:16 IST
ये हैं कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट ओपनर...Image Credit : IMDb01 / 07

ये हैं कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट ओपनर...

Kartik Aaryan's Highest Grosser Movies: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' जल्द रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर फैन्स के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कई लोगों को लग रहा है कि कार्तिक आर्यन की ये रोमांटिक ड्रामा उनके करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको कार्तिक आर्यन की बेस्ट ओपनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

भूल भुलैया 3Image Credit : IMDb02 / 07

भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन 36.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में त्रित्पी डिमरी अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को भी देखा गया था।

भूल भुलैया 2Image Credit : IMDb03 / 07

भूल भुलैया 2

साल 2022 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग डे पर 14.11 कार्ड रुपये कमाए थे। यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी।

लव आज कलImage Credit : IMDb04 / 07

लव आज कल

कार्तिक आर्यन की रोमांटिक ड्रामा 'लव आज कल' में सारा अली खान अहम रोल में दिखाई दी थीं। इस मूवी ने रिलीज के दिन 12 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि यह मूवी बाद में फ्लॉप रही थी।

सत्यप्रेम की कथाImage Credit : IMDb05 / 07

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। इस मूवी में कार्तिक-कियारा की जोड़ी लोगों को पसंद आई थी।

पति पत्नी और वोImage Credit : IMDb06 / 07

पति पत्नी और वो

साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ओपनिंग डे का कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा था। यह मूवी अपने समय की सुपरहिट साबित हुई थी।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरीImage Credit : IMDb07 / 07

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को देखने के लिए लोग बेताब हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट ओपनर बन पाती है या नहीं?

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!