Karishma Tanna ने तुलु रीति-रिवाज से मनाई गोद भराई, गोल्डन साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लगीं चांद सी सुंदर

Karishma Tanna Baby Shower Photos: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। करिश्मा तन्ना का हाल ही में बेबी शॉवर हुआ। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ट्रेडिशन लुक लिया। करिश्मा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Authored by: कविताUpdated May 23 2026, 18:34 IST
karishma (4)Image Credit : Instagram01 / 08

karishma (4)

Karishma Tanna Baby Shower Photos: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को फुल एन्जॉय कर रही हैं। बीते दिन ही करिश्मा का बेबी शॉवर हुआ, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए। अब एक्ट्रेस ने अपना बेबी शॉवर वाला लुक शेयर किया है, जिस पर हर किसी की आंखें अटक गई हैं। करिश्मा तन्ना ने अपने बेबी शॉवर में फैशन और मॉर्डन चीजों को साइड में रखकर ट्रेडिशनल चीजों को अपनाया है। करिश्मा तन्ना का ट्रेडिशनल लुक जमकर वायरल हो रहा है।

किस रीति-रिवाज से हुई करिश्मा तन्ना की गोद भराईImage Credit : Instagram02 / 08

किस रीति-रिवाज से हुई करिश्मा तन्ना की गोद भराई

करिश्मा तन्ना अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोद भराई की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने सिर्फ अपना लुक दिखाया है। इस तस्वीरों में करिश्मा साड़ी में दिखीं, जिससे साफ है कि करिश्मा की गोद भराई पूरे रीति रिवाज और रस्मों से हुई है। करिश्मा की गोद भराई तुलु रीति-रिवाज से हुई है।

​गोल्डन साड़ी में सुंदर लगीं करिश्मा तन्नाImage Credit : Instagram03 / 08

​गोल्डन साड़ी में सुंदर लगीं करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना ने गोद भराई के मौके अपने लुक को गोल्डन साड़ी से खास बनाया। एक्ट्रेस ने ब्राउन टच वाली गोल्डन साड़ी पहनी और साथ में हैवी ज्वैलरी पेयर की। करिश्मा ने इस लुक के साथ मिंट ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी, जिसमें उनका लुक काफी अट्रैक्टिव लगा।

करिश्मा कपूर ने बालों में लगाया गजराImage Credit : Instagram04 / 08

करिश्मा कपूर ने बालों में लगाया गजरा

करिश्मा कपूर ने अपने लुक के साथ बालों को खुला रखा और इनके साथ गजरा भी लगाया। इस तस्वीर में करिश्मा अपने बालों का गजरा फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने अपने इयररिंग के साथ चैन अटैच की, जो उनके बालों को काफी सुंदर बना रही थी।

करिश्मा तन्ना की स्माइल पर फैंस हारे दिलImage Credit : Instagram05 / 08

करिश्मा तन्ना की स्माइल पर फैंस हारे दिल

करिश्मा तन्ना अपनी हर तस्वीर में स्माइल करती दिख रही हैं, जिस पर फैंस दिल हार बैठे हैं। करिश्मा की फोटोज पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने भी भर-भरकर कमेंट किए हैं। हर किसी ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की है। दीया मिर्जा, हिना खान, धनश्री वर्मा, जेनिफर विंगेट समेत कई स्टार्स ने करिश्मा तन्ना पर प्यार लुटाया।

करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपImage Credit : Instagram06 / 08

करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

करिश्मा तन्ना इस तस्वीर में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने दोनों हाथ से बेबी बंप को टच किया हुआ है और उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। करिश्मा ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है और इस फोटो में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट की मेहंदी Image Credit : Instagram07 / 08

करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

करिश्मा तन्ना ने अपनी गोदभराई के मौके पर हांथों पर खूबसूरत मेहंदी भी लगवाई। एक्ट्रेस इस तस्वीर में खुशी के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ काफी सुंदर लग रहे हैं। करिश्मा की मेहंदी भी काफी यूनिक है।

कब मां बनेंगी करिश्मा तन्नाImage Credit : Instagram08 / 08

कब मां बनेंगी करिश्मा तन्ना

बता दें कि करिश्मा तन्ना ने 6 अप्रैल के दिन अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। एक्ट्रेस ने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ एक फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें करिश्मा और वरुण ने चेहरा तो नहीं दिखाया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!