चाय में चीनी जैसा है बॉलीवुड की इन बहनों का प्यार, एक-दूजे पर जान छिड़कने में नहीं छोड़तीं जरा भी कसर

करीना कपूर-करिश्मा कपूर से लेकर आलिया भट्ट शाहीन भट्ट तक फिल्म इंडस्ट्री की इन बहनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। ये एक्ट्रेस हर कदम पर अपनी बहन का साथ देती हैं। साये की तरह एक-दूसरे की परछाई बनकर घूमने वाली ये एक्टर्स बहन के लिए जान तक वारने को तैयार रहती हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jun 25 2025, 15:39 IST
बॉलीवुड की फेमस बहनों की जोड़ी Image Credit : Social Media01 / 07

बॉलीवुड की फेमस बहनों की जोड़ी

फिल्म इंडस्ट्री में एक तरफ आपको नजर आएगा कि कोई किसी का नहीं होता। अपने मतलब के लिए हर कोई मतलबी बन जाता है। वहीं एक तरफ इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जो अपनी बहनों को खूब प्यार करती हैं। ये हसीनाएं अपनी बहन को सिर-आँखों पर बैठाकर रखती हैं। करीना-करिश्मा कपूर से लेकर आलिया-शाहीन भट्ट तक इन बहनों की जोड़ी को हर कोई बेहद पसंद करता है।

करीना-करिश्मा कपूर Image Credit : Social Media02 / 07

करीना-करिश्मा कपूर

बॉलीवुड की सबसे फेमस बहनों की जोड़ी है करीना कपूर और करिश्मा कपूर। ये एक दूसरे की परछाई बनकर साथ रहती हैं। करीना-करिश्मा अपने मायके में भी साथ आती-जाती हैं, जन्मदिन हो या कोई त्योहार करीना कभी करिश्मा के बिना नहीं मनाती। करिश्मा कपूर करीना को हर जगह सपोर्ट करती है।

आलिया-शाहीन भट्ट Image Credit : Social Media03 / 07

आलिया-शाहीन भट्ट

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट बेस्ट फ्रेंड की तरह रहती हैं। आलिया अपनी बहन को लाड-प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ती। शाहीन अक्सर आलिया के ससुराल आती है उनके घर रुकने के लिए। दोनों बहनों में जमीन आसमान का फर्क हैं लेकिन ये हैं एक-दूसरे की पूरक।

जान्हवी-खुशी कपूर Image Credit : Social Media04 / 07

जान्हवी-खुशी कपूर

श्रीदेवी की दोनों लाडली बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर एक-दूसरे का सहारा है। जान्हवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी का बहुत ख्याल रखती हैं। जान्हवी खुशी को मां जैसा प्यार देती है।

सोनम कपूर-रिया कपूर Image Credit : Social Media05 / 07

सोनम कपूर-रिया कपूर

अनिल कपूर की दोनों बेटियां सोनम और रिया एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं। दोनों बहनों के बीच ऐसा अपनापन है कि ये एक-दूसरे से हर चीज शेयर करती हैं। रिया एक फैशन डिजाइनर है और सोनम कपूर एक्ट्रेस हैं।

शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी Image Credit : Social Media06 / 07

शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी

बॉलीवुड की प्यारी बहनें शमिता और शिल्पा शेट्टी के बारे में हर कोई जानता है। दोनों ही अभिनेत्री 90s के दौर में काफी पॉपुलर थी। शिल्पा अपनी छोटी बहन को सिर आँखों पर सजाकर रखती हैं।

कृति-नूपुर सेनन Image Credit : Social Media07 / 07

कृति-नूपुर सेनन

कृति सेनन और नूपुर सेनन को अक्सर आप साथ में चील करते हुए देखते होंगे। दोनों बहनें साथ में मौज-मस्ती करती हैं और तस्वीरें शेयर करती हैं। कृति अपनी बहन के बहुत करीब है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!