Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Proposal Moment: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस 15 में बनी इस जोड़ी से आए दिन शादी को लेकर सवाल होते थे। फैंस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे, लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने साफ शब्दों में कहा था कि वह अभी सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं, लेकिन इन तमाम खबरों के बीच तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपने फैंस को शानदार सरप्राइज दे दिया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जाने का फैसला लिया है। करण ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज कर दिया है।
करण कुद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द ही दुबई के रियलिटी शो देसी ब्लिंग में नजर आ रहे हैं और इसी शो से करण तेजस्वी को हकीकत में प्रपोज किया हैं। कपल के प्रपोजल मोमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं।
तस्वीरों को देखकर साफ पता चला है कि करण तेजस्वी के सामने घुटने पर बैठे हैं और उन्होंने एक्ट्रेस के सामने रिंग का बॉक्स खोला है, जिसे देखकर तेजस्वी प्रकाश को होश उड़ गए। इसके बाद ही करण ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाई हैं।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने इस खास पल को और खास बनाने के लिए यहां पर किस भी किया है। करण तेजस्वी के गाल पर किस करते हैं और तेजस्वी भी करण को हां में जवाब देते हुए गाल पल किस करती हैं।
ये तस्वीर दुबई हैं क्योंकि देसी ब्लिंग शो दुबई में ही शूट हुआ है। दुबई के रेगिस्तान में करण कुंद्रा ने अपनी क्यूट गर्लफ्रें तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया है। इस मौके पर कपल ने एकदम रॉयल लुक कैरी किया है और करण ने तेजस्वी को हीरे की अंगूठी पहनाई।
इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि इस मौके पर तेजस्वी काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गईं। तेजस्वी की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस मौके पर करण कुंद्रा अपनी लेडीलव को चुप करवाने की कोशिश भी करते दिखे।
लुक की बात करें तो करण कुंद्रा इस मौके पर एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में दिख रहे हैं। उन्होंने ब्लू कलर का रॉयल आउटफिट कैरी किया है और ऊपर लाल रंग की पगड़ी पहनी है। करण के हाथ में लंबा सा दुपट्टा भी है और गले में मोतियों की माला भी हैं। वहीं, तेजस्वी प्रकाश एक व्हाइट अटायर में नजर आ रही हैं। तेजस्वी अपने लुक में एकदम प्रिंसेस लग रही हैं। दोनों ही अपने अपने आउटफिट में कमाल के लग रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की फोटोज सोशल मीडिया तहलका मचा रही हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस खुश हो गए हैं और इन पर भऱ भरकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने कपल को बधाई दी है। वहीं, कुछ लोग अब कपल की शादी की तारीख भी पूछ रहे हैं