Bollywood को पल-पल बेनकाब करते हैं कंगना रनौत-केआरके समेत ये सितारे, बयान सुनकर कांपती है कइयों की रूह

Bollywood Celebs who Revealed the truth of Bollywood: कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री के चेहरे से नकाब उतार रही हैं। वो अकेली ऐसी स्टार नहीं हैं जो बॉलीवुड की काली सच्चाई उजागर करती हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं, जो पल-पल सिनेजगत का असली चेहरा लोगों के सामने लाते हैं। आइए आपको इन स्टार्स के बारे में बताते हैं...

Authored by: कुमार सरसUpdated Sep 17 2024, 11:43 IST
बॉलीवुड की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूकते हैं कंगना रनौत-केआरके समेत ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 08

बॉलीवुड की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूकते हैं कंगना रनौत-केआरके समेत ये सितारे

Bollywood Celebs who Revealed the truth of Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो कि सिर्फ और सिर्फ अपना काम करते हैं और बाकी चीजों से मतलब नहीं रखते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में ऐसे भी कई कलाकार है जो कि हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। ऐसे में इन सितारों ने चकाचौंध की इस काली दुनिया का सच भी बताया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़े-बड़े लोगों को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं कि जिससे काफी बवाल हुआ था। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताएंगे जो कि बॉलीवुड की धज्जियां उड़ाने से चूकते नहीं है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)Image Credit : Instagram02 / 08

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधते रहती हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण होता है। इसके अलावा कंगना ने नेपोटिज्म पर भी कई बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

केआरके (KRK)Image Credit : Instagram03 / 08

केआरके (KRK)

फेमस क्रिटिक केआरके ने तो बॉलीवुड फिल्मों से लेकर सितारों तक पर निशाना साधा है। उन्होंने कई बार ट्विटर पर सलमान, शाहरुख और आमिर पर अपना गुस्सा निकाला है। हालांकि इस वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

प्रकाज राज (Prakash Raj)Image Credit : Instagram04 / 08

प्रकाज राज (Prakash Raj)

साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुके हैं। उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कई बार सितारों को घेरा था। इस वजह से उनको काफी नुकासन हो चुका है।

निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi)Image Credit : Instagram05 / 08

निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi)

एक्टर निखिल द्विवेदी ने बॉलीवुड को लेकर काफी कड़वी बातें कही थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ मोर्च खोल दिया था।

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha)Image Credit : Instagram06 / 08

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha)

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कई बार इंडस्ट्री पर सवाल उठाया है। उन्हें जैसे ही मौका मिलता वो कुछ बड़े सितारों के खिलाफ बातें कहने लगते हैं। हाल ही में उनकी सीरीज आईसी 184 हाईजैक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

कोएना मित्रा (Koena Mitra)Image Credit : Instagram07 / 08

कोएना मित्रा (Koena Mitra)

एक्ट्रेस कोएना मित्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनका ये मानना है कि इस इंडस्ट्री में रियल टैलेंट की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कई बार इंडस्ट्री पर निशाना साधा है।

रणवीर शौरी (Ranvir Shorey)Image Credit : Instagram08 / 08

रणवीर शौरी (Ranvir Shorey)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने फिल्ममेकर महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर ने इंडस्ट्री पर अपना गुस्सा निकाला था। हाल ही में वो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!