Kangana Ranaut's Flops Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर 2 जून को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है और निर्माताओं को इससे बहुत उम्मीद है क्योंकि कंगना रनौत की बीती 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको कंगना रनौत की बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। देखिए ये पूरी लिस्ट...
साल 2025 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का लाइफटाइम बिजनेस 16.52 करोड़ रुपये रहा था। इस मूवी के फ्लॉप होने से निर्माताओं को तगड़ा नुकसान हुआ था।
2023 में रिलीज हुई कंगना रनौत की 'तेजस' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस मूवी ने केवल 4.14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जिस देख निर्माता भी निराश हो गए थे।
2022 में रिलीज हुई कंगना रनौत की 'धाकड़' भी लोगों की इम्प्रेस नहीं कर पाई थी। इस फिल्म की कमाई 2.58 करोड़ रुपये रही थी। इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद निर्माताओं ने करोड़ों रुपये का नुकसान झेला था।
2021 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' से भी मेकर्स को बहुत उम्मीद थी। यह उम्मीद मिट्टी में मिल गई और फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 1.46 करोड़ रुपये रहा था।
2020 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' ने भी कमाई के मामले में मेकर्स को बड़ा झटका ही दिया था। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 28.92 करोड़ रुपये रहा था।
2019 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की कहानी लोगों को समझ नहीं आई थी। यह फिल्म 33.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई थी।
'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है। इस मूवी का हिट साबित होना कंगना रनौत के करियर के लिय भी बहुत जरुरी है।