Stars Separated In 2026: टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों के लिए साल 2026 उथल-पुथल से भरा रहा। साल के अभी केवल 5 ही महीने बीते हैं, लेकिन बहुत से सितारों की गृहस्थी इस साल ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सालों-साल की शादी एक पल में टूट गई। इस लिस्ट में जय भानुशाली-माही विज से लेकर मौनी रॉय-सूरज नांबियार तक का नाम शामिल है। इन सितारों के तलाक ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सूरज नांबियार ने मौनी रॉय को धोखा दिया था। दोनों ने 2022 में शादी रचाई थी। बीते दिन मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलपति विजय और संगीता सोर्नालिंगम ने भी अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। दोनों ने फरवरी 2026 में ही तमिलनाडू के चेंगलपट्टू में मौजूद फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल किया था।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सलीना जेटली और पीटर हाग का भी तलाक हो गया है। सलीना जेटली ने अपने पति पीटर हाग पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही एक्ट्रेस का आरोप था कि पीटर ने उनके बेटे को भी एक्ट्रेस से दूर किया है।
टीवी के पॉपुलर एक्टर कृप कपूर सूरी का पत्नी सिमरन कौर से शादी के 11 साल बाद आधिकारिक रूप से तलाक हुआ। दोनों 1 जनवरी को अलग हो गए। यूं तो उनके तलाक की खबरें 2024 में ही आनी शुरू हो गई थीं।
जय भानुशाली और माही विज भी इस साल आधिकारिक रूप से अलग हो गए। दोनों ने 14 साल की शादी के बाद एक-दूजे से तलाक लिया। जय भानुशाली और माही विज ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।
'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने शादी के 5 सालों बाद ऑस्ट्रेलियन डेंटर सर्जन पति तुषान भिंडी संग तलाक की पुष्टि की। दोनों ने 2021 में शादी रचाई थी, लेकिन मई 2026 में उन्होंने अपने अलग होने का ऐलान किया।