जैकी श्रॉफ बेशक से 70 साल के होने वाले हैं लेकिन इनका जलवा आज भी बरकरार है। जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री के हिट एक्टर रहे हैं, उनकी फिल्में आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको जैकी श्रॉफ की 7 सबसे बड़ी हिट फिल्में बताने जा रहे हैं। उनकी ये फिल्में आज भी पॉपुलर हैं। इस लिस्ट में एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर तो लोग रोते-रोते थिएटर से बाहर निकले थे।
सनी देओल-सुनील शेट्टी-अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ स्टार मूवी बॉर्डर आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। फिल्म ने उस समय 655 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इस हिट मूवी में जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। फिल्म ने 1995 में 33 करोड़ कमाए थे। फिल्म के सभी गाने भी हिट हुए थे।
साल 2002 में आई शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय की हिट मूवी में जैकी श्रॉफ ने चुन्नी बाबू का किरदार किया था। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। जैकी कश्रॉफ का ये किरदार खूब पॉपुलर हुआ था।
वैसे तो भागम-भाग अक्षय कुमार की फिल्म कही जाती है लेकिन जैकी श्रॉफ का रोल इसमें काफी अहम था। यह फिल्म आज भी बड़ी हिट है। फिल्म ने 67 करोड़ का बिजनेस किया था।
नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ की फिल्म अग्नि साक्षी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था।
सलमान खान-रंभा और जैकी श्रॉफ की इस मूवी में मनोरंजन का डबल डोज है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर 40 करोड़ का बिजनेस किया था।
संजय दत्त की बिग हिट मूवी खलनायक में जैकी श्रॉफ का किरदार जबरदस्त था। यह मूवी आज भी बिग हिट कही जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।