IMDb's Most Popular Indian Directors List 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का निर्देशन कर डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। इस सीरीज को लोगों का भरपूर प्यार भी मिला। आर्यन खान की यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ऐसे में अब IMDb ने टॉप 10 बेस्ट डायरेक्टर्स की लिस्ट जारी की है। खास बात यह है कि सबसे कम उम्र के निर्देशक के तौर पर आर्यन खान ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। तो चलिए IMDb द्वारा जारी की गई टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
मोहित सूरी ने इस साल फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन किया। इस मूवी से बतौर लीड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में कदम रखा। मोहित सूरी इस लिस्ट सबसे टॉप पर हैं।
आर्यन खान ने वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को डायरेक्ट किया था। इस सीरीज की सफलता के बाद आर्यन को IMDb द्वारा जारी की गई लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।
लोकेश कनगराज ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'कुली' का निर्देशन किया था, जिसमें रजनीकांत नजर आए। फिल्म IMDb की लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।
'निशांची' मूवी को डायरेक्टर कर अनुराग कश्यप ने इस लिस्ट में अपनी जगह है। उन्हें IMDb द्वारा जारी की गई टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर रखा गया है।
साउथ इंडस्ट्री में मशहूर डायरेक्टर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को IMDb द्वारा जारी की गई टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में 5वां स्थान मिला है।
आर एस प्रसन्ना ने आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को डायरेक्ट किया है। इस लिस्ट में आर एस प्रसन्ना छठे नंबर पर हैं।
अनुराग बसु एक शानदार डायरेक्टर हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' रिलीज हुई है। इस लिस्ट में अनुराग बसु को 7वां स्थान मिला है।
डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी फिल्म 'लोकाह: चैप्टर 1' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। IMDb की लिस्ट में डोमिनिक अरुण 8वें नंबर पर हैं।
विक्की कौशल की 'छावा' को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया था। IMDb द्वारा जारी की गई टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में वो 9वें नंबर पर हैं।
ईशान खट्टर की 'होमबाउंड' को डायरेक्ट कर नीरज घायवान चर्चा में हैं। इस लिस्ट में नीरज घायवान 10वें स्थान पर हैं।